'मैंने शराब पीनी नहीं छोड़ी तो वह मुझे छोड़कर चली जायेगी'
एक शराबी ने अपने दोस्त को बड़े उदास स्वर में बताया- मेरी बीवी ने मुझे नोटिस दिया है कि अगर मैंने शराब पीनी नहीं छोड़ी तो वह मुझे छोड़कर चली जायेगी।
ये तो सचमुच बहुत अफसोस की बात है। दोस्त ने हमदर्दी जताते हुए कहा।
शराबी- हां, भली औरत है बहुत याद आया करेगी उसकी!
10 रुपए में ही किराना, दूध, सब्जी और नाश्ता
पिता (पुत्र से)- एक जमाना था जब मैं सिर्फ 10 रुपए में ही किराना, दूध, सब्जी और नाश्ता लेकर आता था।
पुत्र (पिता से)- अब संभव नहीं है पिताजी क्योंकि अब वहां सीसीटीवी कैमरा लगा होता है!












Click it and Unblock the Notifications