कितनी खूबी से बताया स्टूडेंट ने इस मुहावरे का अर्थ

मास्टर जी: मुहावरे का अर्थ बताओ
"सांप की दुम पर पैर रखना"
स्टूडेंट: पत्नी को मायके जाने से रोकना!
मास्टर जी समझ नही पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इन्हें कैसे हुई!
....................................................................
सुरेश और महेश दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
टीचर: तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
सुरेश: मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए।
....................................................................
शक की इंतहा तो तब हो गई ....जब बायपास करा चुके एक पेशंट की पत्नी ने सर्जन से मात्र एक ही प्रश्न पूछा--डॉ. साहब , कोई और तो नहीं मिली न इनके दिल में? सर्जन भी पहुंचा हुआ निकला.. बोला...उसी को तो बायपास किया है।
....................................................................
आजकल के बच्चे क्या समझेंगे
हमने किन मुश्किल परिस्थितियों में पढ़ाई की है,
कभी कभी तो मास्टर जी हमें
मूड फ्रेश करने के लिये ही कूट दिया करते थे!
....................................................................
" भारतीय समाज में स्त्रियों की सबसे बड़ी समस्या..."
जब बहु बनती है तो सासुमा अच्छी नहीं मिलती
और
जब सासु मां बनती है तब बहु अच्छी नहीं मिलती....
जब ननंद बनती है तो भाभी अच्छी नहीं मिलती....
और
जब भाभी बनती है तो ननंद अच्छी नहीं मिलती....
जब देवरानी बनती है तो जेठानी अच्छी नहीं मिलती..
और
जब जेठानी बनती है तो देवरानी अच्छी नहीं मिलती...
और अगर
सब कुछ अच्छा मिलें तो फिर
लास्ट में काम वाली बाई अच्छी नहीं मिलती
....................................................................
दोस्त की शादी में इतना नागीन डान्स करा कि
दोस्त का बाप भी पूछा बैठा..
"बेटा शादी होने देगा
या नागमणी लेकर ही मानेगा"?

Click it and Unblock the Notifications