बेटे ने कहा खानदानी गुंडा गर्दी बंद करो
बेटे ने कहा खानदानी गुंडा गर्दी बंद करो
बेटा: "पापा जैसे आप मुझे मारते हो क्या आपके पापा भी आपको वैसे ही मारते थे?"
बाप: "बिलकुल मारते थे"
बेटा: "और दादा जी के पापा भी दादाजी को ऐसे ही मारते थे ?"
बाप: "बिलकुल ऐसे ही मारते होंगे"
बेटा: "तो फिर ये खानदानी गुंडागर्दी कब ख़त्म होगी?"
पति और पत्नी
पत्नी (पति से)- जानते हो मैंने तुमसे शादी क्यों की?
पति (पत्नी से)- क्यों?
पत्नी (पति से)- ताकि मैं जान सकूं कि तुम कितने मूर्ख हो?
पति (पत्नी से)- तो शादी करने की क्या जरूरत थी, ये तो तुम ऐसे ही जान सकती थी जब मैंने तुमसे शादी करने की ख्वाहिश जाहिर की थी।
आया सावन झूम के
संता ने नई कार ली और कार के पीछे बड़े रोमांटिक अंदाज में लिखवाया "सावन को आने दे"।
थोड़ी देर बाद एक ट्रक वाले ने पीछे से आकर कार में टक्कर मार दी.......... क्यूंकि उसके पीछे लिखा था: "आया सावन झुम कर"।
गब्बर और ठाकुर
गब्बर: ये हाथ मुझे दे दे ठाकुर.....
ठाकुर: ये ले..... ले ले मेरे हाथ, बसंती के भी ले ले, जय और वीरू के भी ले ले, ऑक्टोपस बन जा साले......
गब्बर: ओए सॉरी यार, तू तो इमोशनल हो गया.....
मैथ्स का फुलफॉर्म
टीचर: मैथ्स का फुल फॉर्म बताओ.
संता: M: मेरी
A: आत्मा
T: तुम्हें
H: हमेशा
S: सताएगी।












Click it and Unblock the Notifications