नौकर और पति में फर्क

घर की मालकिन ने अपने नौकर को समझाते हुए कहा, 'देखो, कभी-कभी मैं गुस्से में जरूरत से ज्यादा बोल जाती हूं। तुम इस बात का बुरा मत मानना।'
नए नौकर ने जवाब में कहा, 'सो तो ठीक है, लेकिन आप भी इतना ध्यान रखिएगा कि नौकर और पति में फर्क होता है!'
लालू का थैंक यू
एक बार लालू की इच्छा पटना और वॉशिंगटन के बीच के समय के अंतर को जानने को हुई। उन्होंने तुंरत टूरिस्ट डिपार्टमेंट को फोन किया और पूछा- पटना और वॉशिंगटन के बीच टाइम डिफरेंस कितना है ?
दूसरी तरफ से जवाब आया, ' एक सेकंड सर, अभी..
बात पूरी ही नहीं हुई थी कि लालू ने तपाक से कहा- थैंक यू और फोन रख दिया।
कमर कस कर पढ़ाई
मां बेटे से तुम कमर पर रस्सी बांध कर क्यों पढ़ रहे हो ?
बेटे ने जवाब दिया, टीचर ने कहा है कि एग्जाम आ गए हैं, कमर कस कर पढ़ाई करो।












Click it and Unblock the Notifications