नेता जी का भाषण

एक समारोह में नेता जी भाषण दे रहे थे।
नेता जी: हमें खुराक की समस्या के हल के लिए ज्यादा से ज्यादा अनाज ऊगाना चाहिए।
तभी एक शरारती उठ कर खड़ा हो गया और बोला. श्रीमान जी, घास उगाने के बारे में आप का क्या विचार है?
नेता जी उसे बैठने का इशारा करते हुए बोले, पहले मैं इंसानों की खुराक के बारे में बता लूं, तुम्हारी खुराक के बारे में बाद में बताऊंगा।
संता आज स्कूल नहीं गया था, उसकी मां ने पूछा स्कूल क्यों नहीं गया।
संता: आज गांव में एक बुजुर्ग की मौत हो गई इसलिए छुट्टी हो गया।
अगले दिन संता अपने दोस्तों के साथ स्कूल जा रहा था, रास्तें में उन्हे दो बुजुर्ग आते हुए दिखे।
संता अपने दोस्तों से बोला: वो देखो दो छुट्टीयां आ रही है।
संता अपनी बीवी और छोटे बच्चे के साथ फिल्म देखने जा गया, लेकिन उन्हें अंदर बच्चा ले जाने की इजाजत नहीं मिली तो वह बच्चे को बास्केट में डालकर अंदर लेकर जाने लगे।
गार्ड ने पूछा: इसमें क्या है ?
संता: लंच है।
गार्ड: ध्यान से ले जाओ, दाल गिर रही है।












Click it and Unblock the Notifications