संता और बंता की टेक्नोलॉजी
संता सिंह की नई नौकरी लगी।
पहले दिन संता ने बहुत देर तक काम किया।
देर रात तक उसकी टेबल से खटर-पटर की आवाज आती रही।
संता का बॉस उससे बड़ा खुश हुआ।
अगले दिन बॉस ने संता को अपने केबिन में बुलाकर पूछाः कल तुमने देर रात तक क्या किया?
संताः कुछ नहीं सर, दरअसल की-बोर्ड के एल्फाबेट्स क्रम में नहीं थे... उन्हीं को ठीक कर रहा था।
इसे भी पढ़ें: संता हुआ बंता से नाराज
बंता (संता दुकानदार से): तुमने मुझे धोखा दिया।
संता दुकानदारः वो कैसे?
बंताः तुमने कहा था यह रेडियो अमेरिका का बना है, मगर जब मैंने इसे चलाया तब इसमें से आवाज आई, '...यह है ऑल इंडिया रेडियो!'
एक और चुटकुलाः बंता ने किया श्रमदान
संता और बंता गाना गा रहे थे।
संता खड़े हो कर गाना गा रहा था वहीं बंता शीर्षासन में गाना गा रहा था।
तभी वहां से एक आदमी गुजरा।
वह उन दोनों को देख हैरान हो गया।
उसने संता से पूछाः भई ये सिर के बल खड़ा होकर गाना क्यों गा रहा है?
संताः अरे बुद्धु इतना भी नहीं समझे! ये मैं साइड ए गा रहा हूं और ये साइड बी।
[ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें]












Click it and Unblock the Notifications