सावधान चीन: रविवार को भारत करेगा ‘चाइना किलर’ अग्नि-5 का परीक्षण
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत की तरफ से चीन के तमाम बड़े शहरों को निशाना बनाने में सक्षम अंतर महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का दूसरा महत्वपूर्ण परीक्षण ओडिशा के पास व्हीलर द्वीप से रविवार को किया जाएगा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के सूत्रों ने बताया कि 5000 किलोमीटर तक मार करने वाली इस मिसाइल के परीक्षण के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और उल्टी गिनती शरू होने जा रही है।
इस दौरान मिसाइल के सभी उपकरणों को जांचा परखा जाएगा और रविवार की सुबह करीब सात बजे इसे लांच किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार एक ही मिसाइल में कई परमाणु बहु मुखास्त्र लेने जाने की नई टैक्नोलॉजी से अग्नि-5 को सुसज्जित किया गया, जिसे वैज्ञानिक भाषा में "मल्टीपल इंडीपेंडेंटली टार्गेटेबल री.एंट्री व्हीकल" यानी एमआईआरवी कहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications