Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आखिर 7 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस, जानिए इतिहास

आखिर 7 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस, जानिए इतिहास

नई दिल्ली, 07 दिसंबर: अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस की स्थापना 1994 में सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन के 50वें स्थापना दिवस से हुई थी। 07 दिसंबर को दुनियाभर में तरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस मनाया जाता है। 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर 7 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस के रूप में मान्यता दी। इस दिन का उद्देश्य देशों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए नागरिक उड्डयन के महत्व के बारे में दुनिया भर में जागरूकता फैलाना है।

International Civil Aviation Day

अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का इतिहास और क्यों 7 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा 1994 से अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन (आईसीएओ) के कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने की 50वीं वर्षगांठ के बाद से यह दिन मनाया जा रहा है। यूके शुरू में अंतरराष्ट्रीय विमानन दिवस को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था और दावा किया कि यह आईसीएओ के दिशानिर्देशों के अंतर्गत नहीं आता है और संयुक्त राष्ट्र के संसाधनों की बर्बादी है। हालांकि अब यूके इसमें लेकिन अब भाग लेता है। नागरिक उड्डयन मामलों में अंतराराष्ट्री सहयोग और एकरूपता को कायम रखने के लिए 7 दिसंबर 1944 को इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन को स्थापित किया गया था। यही वजह है कि हर साल अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाता है।

बता दें कि इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेश कई संगठनों के साथ मिलकर करता है। आईसीएओ मौसम विज्ञान संगठन, विश्व स्वास्थ्य संगठन, अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन समेत कई ऑर्गेनाइजेश के साथ काम करता है।

क्या है इस साल के अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस का थीम?

हर पांच साल में अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन (आईसीएओ) परिषद अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस के लिए एक विशेष विषय चुनती है। फिर आने वाले चार साल उसी थीम को ध्यान में रखरकर अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस को सेलिब्रेट किया जाता और काम किया जाता है। इस साल की थीम है- "ग्लोबल एविएशन डेवलपमेंट के लिए एडवांसिंग इनोवेशन"। ये थीम 2023 तक रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+