नीदरलैंड के खिलाफ मैच में रोहित-कोहली ने भी लिया विकेट, बने 11 दिलचस्प रिकॉर्ड

विश्वकप के आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने रनों का अंबार लगा दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने विश्वकप का पांचवा सबसे बड़ा स्कर खड़ा किया। पहली बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 410 रन बना दिए। इस पारी में पांच बल्लेबाजों ने 50 से अधिक का स्कोर खड़ा किया।

रोहित शर्मा ने 54 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने 32 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। दोनों ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दी और 10 ओवर में 78 रन बना दिए। एक बार फिर से विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली।

Rohit-Virat

टीम इंडिया के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 250 रन ही बना सकी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

दिलचस्प बात है कि इस मैच में 9 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को छोड़कर हर किसी ने गेंदबाजी की। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी मैच में 1-1 विकेट झटका। इसके साथ ही मैच में कई दिलचस्प रिकॉर्ड बने, आइए डालते हैं एक नजर

एक कैलेंडर इयर में सर्वाधिक छक्के
215- भारत, 2023
209- वेस्टइंडीज, 2019
203- दक्षिण अफ्रीका, 2023
179- न्यूजीलैंड, 2015
165- ऑस्ट्रेलिया, 2023

विश्वकप की एक पारी में सर्वाधिक गेंदबाजों का इस्तेमाल
9- इंग्लैड, बनाम श्रीलंका, 1987
9- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, 1992
9- भारत बनाम नीदरलैंड, 2023

एक विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाला भारतीय स्पिन गेंदबाज
16- रवींद्र जडेजा, 2023
15- अनिल कुंबले, 1996
15- युवराज सिंह, 2011
14- कुलदीप यादव, 2023
14- मनिंदर सिंह, 1987

वनडे की एक पारी में नीदरलैंड टीम के सर्वाधिक छक्के
10- अफगानिस्तान के खिलाफ, 2022
9- ओमान के खिलाफ, 2023
9- भारत के खिलाफ, 2023

एक विश्वकप में सर्वाधिक लगातार जीत
11- ऑस्ट्रेलिया, 2003
11- ऑस्ट्रेलिया, 2007
9- भारत, 2023
8- भारत, 2003
8- न्यूजीलैंड, 2015

वनडे में एक कैलेंडर इयर में भारत की सर्वाधिक जीत
24 जीत, 2023
24 जीत, 1998
22 जीत, 2013

विश्वकप में सर्वाधिक स्कोर
428/5, दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, 2003
417/6, ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, 2015
413/5, भारत बनाम बरमूडा, 2007
411/4, दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड, 2015
410/4, भारत बनाम नीदरलैंड, 2023

विश्वकप में भारत के लिए एक पारी में सर्वाधिक छक्के
18, बरमूडा के खिलाफ, 2007
16, नीदरलैड के खिलाफ, 2023

विश्वकप में सर्वाधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाज
115, बैस डी लीड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, 2023
110, राशिद खान, इंग्लैंड के खिलाफ, 2019
107, लोगन वैन बीक, भारत के खिलाफ, 2023

एक विश्वकप में भारत के लिए 50 से अधिक का स्कोर
20, विश्वकप 2023
19, विश्वकप 2019
18, विश्वकप 2011
17, विश्वकप 2003

वनडे में एक पारी में सर्वाधिक 50 प्लस का स्कोर
5, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, 2018
5, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 2013
5, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, 2020
5, भारत बनाम नीदरलैंड, 2023

भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज का वनडे विश्वकप में एक पारी में सर्वाधिक रन
145, राहुल द्रविड़, 1999
102, केएल राहुल, 2023
97, केएल राहुल, 2023
91, एमएस धोनी, 2011
85, महेंद्र सिंह धोनी, 2011
85, महेंद्र सिंह धोनी, 2015

वनडे विश्वकप में एक 80 से अधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाज
4 बार, श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023
3 बार, अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2015
3 बार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, 2023

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+