Indian Air Force Day 2021 : भारतीय वायु सेना के बारे में ये 10 बातें जान आपको होगा गर्व

Indian Air Force Day 2021 : भारतीय वायु सेना के बारे में ये 10 बातें जान आपको होगा गर्व

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर: भारत हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाता है। भारतीय वायु सेना (IAF) का गठन 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायु सेना अधिनियम के तहत किया गया था। हालांकि उस वक्त इंडियन एयरफोर्स को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स के सहायक बल के रूप में खड़ा किया गया है। लेकिन अब भारतीय वायु सेना विश्व की सबसे दुर्जेय वायु सेना में से एक है। भारतीय वायु सेना, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। सालों से विभिन्न युद्धकालीन और शांतिकालीन अभियानों में इंडियन एयरफोर्स ने अपनी क्षमता और शक्ति साबित की है। भारतीय वायु सेना ने आजादी के बाद से कई युद्धों में हिस्सा लिया है, जिसमें पाकिस्तान के साथ चार युद्ध और चीन के साथ एक युद्ध शामिल है।

indian air force day 2021

भारतीय वायु सेना का पहला ऑपरेशनल स्क्वाड्रन अप्रैल 1933 में हुआ था। हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने के बाद ही, भारत में वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के रूप में जाना जाता था। भारतीय वायु सेना भारतीय सशस्त्र बलों का एक महत्वपूर्ण अंग है जो देश द्वारा लड़े गए युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आईएफए का पहला मिशन भारतीय हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करना और राष्ट्रों के भीतर सशस्त्र संघर्षों के दौरान हवाई गतिविधियों का संचालन करना है।

भारतीय वायु सेना दिवस पर जानिए IAF से जुड़ी 10 रोचक बातें

1. भारतीय वायु सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। भारत से आगे अमेरिका, चीन और रूस हैं।

2. भारत की स्वतंत्रता के बाद 1947 में भारतीय वायु सेना का नाम रॉयल इंडियन एयर फोर्स रखा गया था। हालांकि जब भारत 1950 में गणतंत्र बना, तो उसमें से रॉयल को हटा दिया गया।

3. भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य यानी टैगलाइन है ''नभम स्पर्शम दीपथम''। जिसका शाब्दिक अर्थ है 'गौरव के साथ आकाश को स्पर्श करें'। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय वायु सेना ने अपना आदर्श वाक्य भगवद गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया है।

4. भारतीय वायु सेना में 1,400 से 1, 500 अधिक विमान और लगभग 170,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। भारतीय वायु सेना भी दुनिया की सातवीं सबसे मजबूत वायु सेना है।

5. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पूरे एशिया का सबसे बड़ा एयरबेस है। यह दुनिया में 8वां सबसे बड़ा एयरबेस भी है। वहीं सबसे ऊंचा वायु सेना स्टेशन सियाचिन ग्लेशियर एएफएस है, जो 22,000 फीट या ( 6,706 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है।

6. भारतीय वायु सेना संयुक्त राष्ट्र के साथ शांति मिशन में भी काम करता है। इसके अलावा भारतीय वायु सेना विभिन्न ऑपरेशन जैसे ऑपरेशन पूमलाई, ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत जैसे ऑपरेशन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।

7. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई के दौरान भारतीय वायसेना ने 40 से अधिक APCs, 29 पाकिस्तानी टैंक और एक रेलवे ट्रेन को नष्ट किया था।

8. भारतीय वायु सेना ने हमेशा देश में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्यों में हिस्सा लिया है। जिसमें गुजरात चक्रवात (1998), सुनामी (2004) और उत्तर भारत में बाढ़ शामिल हैं। भारतीय वायु सेना ने उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान 'राहत' मिशन में लगभग 20,000 नागरिकों को एयरलिफ्ट करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

9. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। परमवीर चक्र पाने वाले निर्मल जीत सिंह पहले और एकमात्र IAF अधिकारी थे।

10. भारतीय वायु सेना में बड़ी संख्या में महिला फाइटर पायलट, महिला नेविगेटर और महिला अफसर शामिल हैं। भारतीय वायुसेना के राफेल बेड़े में भी एक महिला फाइटर पायलट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+