Indian Air Force Day: जानिए भारतीय वायुसेना के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में

Indian Air Force Day: जानिए भारतीय वायुसेना के इतिहास, महत्व और थीम के बारे में

नई दिल्ली, 08 अक्टूबर: भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर को अपना स्थापना दिवस मनाता है। आज भारतीय वायुसेना के 89वर्ष पूरे हो गए हैं। भारतीय वायुसेना का 89वां स्थापना दिवस आज देशभर में मनाया जा रहा है। भारतीय वायुसेना का गठन 8 अक्टूबर 1932 को किया गया था, इसलिए इस दिन को 8 अक्टूबर को मनाया जाता है। भारतीय वायुसेना विश्व की सबसे बड़ी एयरफोर्स में से एक हैं। अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत की वायु सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। वायुसेना ने कई बार अपने पराक्रम से भारत को गौरवान्वित किया है। भारतीय वायुसेना ने देश की आजादी के बाद से कई जंग लड़ी हैं। जिसमें पाकिस्तान के साथ चार युद्ध और चीन के साथ एक युद्ध भी है।

Recommended Video

    Indian Air Force Day 2021: जानिए भारतीय वायुसेना से जुड़ी बडी बातें | वनइंडिया हिंदी
    indian air force day

    भारतीय वायुसेना दिवस का इतिहास

    भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी। भारतीय वायु सेना को उस वक्त यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फोर्स के सहायक बल के रूप में खड़ा किया गया था। 8 अक्टूबर 1932 को स्थापना के बाद से भारतीय वायु सेना ने कई महत्वपूर्ण युद्धों और ऐतिहासिक अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। उस वक्त आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश साम्राज्य की सहायक वायु सेना के रूप में इंडियन एयरफोर्स को खड़ा किया गया था, जिसका नाम रॉयल इंडियन एयर फोर्स (आरआईएएफ) रखा गया था।

    भारतीय वायुसेना को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भारत की विमानन सेवा को उपसर्ग रॉयल के साथ सम्मानित किया था। 1947 में देश की आजादी के बाद वायुसेना का नाम रॉयल इंडियन एयर फोर्स रखा गया था। हालांकि तीन साल बाद 1950 में भारत के एक गणराज्य बनने के बाद इसका नाम इंडियन एयरफोर्स यानी भारतीय वायुसेना रखा गया।

    1950 से इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तान के साथ चार युद्ध और चीन के साथ एक युद्ध लड़ी है। इंडियन एयरफोर्स द्वारा किए गए अन्य प्रमुख ऑपरेशनों में ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और ऑपरेशन पूमलाई शामिल हैं। वहीं भारतीय वायुसेना का मिशन शत्रुतापूर्ण ताकतों के साथ जुड़ाव से परे है क्योंकि यह संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भाग लेता है।

    भारतीय वायुसेना दिवस 2021 की थीम

    भारतीय वायु सेना दिवस की परेड आज 1971 के युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए थी। इस परेड में आईएफए युद्ध में शामिल स्थानों और लोगों से संबंधित कॉल साइन के साथ फॉर्मेशन शामिल करेगी जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया और बांग्लादेश का निर्माण किया था।

    पिछले साल 2020 में भारतीय वायुसेना दिवस दिवस की थीम थी- "अपने कर्मियों के अथक प्रयास और सर्वोच्च बलिदान"। वहीं 2019 में राष्ट्र ने "अपनी वायु सेना को जानो" की थीम रखी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+