राहुल गांधी को बताया फ्यूचर पीएम और डांस करने लगीं शीला दीक्षित
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मंगलवार को एक समारोह में जमकर डांस किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को शीला दीक्षित एक समारोह में संगीत बैंड ‘अस्तित्व' के साथ एक मशहूर गाने को गुनगुनाया और थिरकीं। वो पूर्वी दिल्ली के यमुना खेल परिसर में आयोजित एक समारोह मे मौजूद थी। समारोह में मौजूद संगीत बैंड ने जैसे ही ए आर रहमान के अलबम का गाना ‘वंदे मातरम' और ‘मां तुझे सलाम' बजाया वो नाच उठीं।
मालूम हो कि इस समारोह में राहुल गांधी को आना था और समारोह में उनके पहुंचने से पहले संगीत का आयोजन किया गया था। इस समारोह को संबोधित करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि राहुल गांधी देश के भावी प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन वे सरकार के शीर्ष पद पर विराजमान होंगे वह उनके पास जाएगी और शहर के त्वरित विकास के लिए भूमि संबंधी नियमों में नरमी की गुजारिश करेंगी।













Click it and Unblock the Notifications