चव्‍हाण को लकवा मार गया है, दस्‍तखत करतें हुए कांपते हैं हाथ: पवार

मुंबई। एनसीपी अध्‍यक्ष शरद पवार की जुबान फिसल गई और उन्‍होंने आपत्तिजनक बयान दे डाला। इस बार उन्‍होंने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण को निशाना बनाया और उनके कामकाज की शैली पर सवाल उठाया। शरद पवार ने राज्‍य में अहम प्रशासनिक मामलों के धीमी गति से बढ़ने का आरोप लगाया और इशारों-इशारों में यहां तक कह डाला कि मुख्‍यमंत्री को लकवा मार गया है।

उन्‍होंने कहा कि फाइल पर दस्‍तखत करते वक्‍त मुख्‍यमंत्री के हाथ कांपते हैं। हालांकि ये बात शरद पवार ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण का नाम लिये बिना ही कहा। उल्‍लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में कांग्रेस-एनसीपी की सरकार है। पवार ने यह भी कहा कि महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री विलासराव देशमुख के काम करने का तरीका बहुत अच्‍छा था।

NCP chief Sharad Pawar

पवार ने कहा कि वह बिना समय गंवाए फैसला लेते थे। पवार यहां एक बुक रिलीज प्रोग्राम में बोल रहे थे। पवार ने कहा कि महीनों से राज्य प्रशासन में कई अहम दस्तावेज पेंडिंग पड़े हैं। मालूम हो कि महाराष्‍ट्र की राजनीति बेहद नाजुक परिस्‍थितियों से गुजर रही है। आलम ये है कि साझा की सराकर होने के बाद भी एक दूसरे पर हमले का सिलसिला जारी रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+