13 को मोदी की ताजपोशी, नाराज आडवाणी फिर पहुंचे कोपभवन!
नयी दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2013 के लिए अपने पीएम उम्मीदवार की घोषणा की पूरी तैयारी कर ली है। संघ और विश्व हिन्दु परिषद ने मिली इजाजत के बाद बीजेपी जल्द ही गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने पीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश कर सकता है।
ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी को माने तो 13 सितंबर को बीडेपी मोदी की ताजपोशी कर सकती है। दरअसल 13 सिंतबर को दिल्ली में बीजेपी पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक है। इसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे। माना जा रहा है कि इस मौके पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह मोदी के नाम की घोषमा कर सकते है।

दरअसल मोदी को लेकर बीजेपी में मतभेदों का दौर खत्म नहीं हुआ है, लेकिन मोदी को लेकि जो बड़ी लकीर संघ ने खींची है उसका असर यह है कि दिल्ली में अभी तक केन्द्र की सियासत करने वाले तमाम नेताओं का कद छोटा हो गया है और लोकप्रियता के पैमाने पर मोदी के नाम के आगे हर कोई नतमस्तक है। मोदी की पॉपुलैटरी के सामने बीजेपी के सबसे बुजुर्ग और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवामी का कद भी छोटा दिखने लगे। इससे नाराज आडवाणी पहले भी कई बार अपना नारागजी दिखा चुके है।
ऐसे में मोदी की ताजपोशी से सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि क्या बीजेपी में भीष्म पितामह की तर्ज पर मौजूद लालकृष्ण आडवाणी का करियर 13 सितबंर के बाद खत्म हो जायेगा।ऐसे में उनकी नाराजगी जाहिर है और उन्हें मनाने का सिलसिला कल शाम से ही शुरू हो गया। नितिन गडकरी ने आडवाणी से मुलाकात की और मुलाकात के तुरंत बाद नागपुर रवाना हो गये। इसके बाद 12 सितंबर को बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह आडवाणी से मिलेंगे। अगर राजनाथ से भी बात नहीं बनीं तो फिर मोहन भागवत की घंटी आडवाणी जी के घर पर घनघनायेगी। गौरतलब है कि संघ पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकाहै कि मोदी के नाम पर उन्हें किसी भी तरह की बगाबत नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications