मोदी लोकप्रिय मगर संसदीय दल करेगा प्रधानमंत्री उम्मीदवार का फैसला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बुधवार को कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड शीघ्र ही 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला करेगा। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने एक समाचार चैनल से कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड शीघ्र ही बैठक होगी और पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार पर फैसला किया जाएगा।

नरेन्‍द्र मोदी आज के दौर के बड़े और लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। हम उनके लिए इच्छुक हैं, लेकिन संसदीय बोर्ड को इस बारे में फैसला लेना है। उन्होंने यह भी कहा कि आडवाणी हमारे सबसे बड़े नेता हैं। हमारे मन में उनके प्रति बहुत सम्मान है।

BJP parliamentary board may name PM candidate Friday.

भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बारे में कोई भ्रम या मतभेद नहीं है कि पार्टी का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। उपयुक्त समय आने पर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह उसकी घोषणा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा संसदीय बोर्ड की शुक्रवार को बैठक हो सकती है और 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री उम्मीदवार की घोषणा हो सकती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+