Pregnancy Health: प्रेगनेंसी के दौरान केसर है बेहद फायदेमंद, जानिए इसके चमत्कारिक गुण
नई दिल्ली, 22 अगस्त। गर्भावस्था का होना महिला के जीवन के सबसे खास या यूं कहें कि जीवन बदलने वाला अनुभव होता है। गर्भावस्था की फीलिंग कुछ ऐसी है कि इसे शब्दों में बताया नहीं जा सकता। फिर चाहे यह पहली बार हो रहा हो या दूसरी बार। गर्भावस्था साथ में जिम्मेदारी भी ले आती है। खासतौर पर गर्भवती के स्वास्थ्य और अंदर पल रहे बच्चे की सेहत का ख्याल सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रेगनेंसी के दौरान संतुलित भोजन और साथ ही कई अन्य चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। इनमें से ही एक चीज है केसर। कई खास व्यंजनों में प्रयोग में आने वाला केसर कई लाभकारी स्वास्थ्य गुणों से युक्त होता है।

मूड स्विंग को ठीक रखता है
गर्भावस्था के दौरान 9 महीने में महिलाओं में मूड स्विंग सबसे आम समस्या रही है। गर्भवती महिला के शरीर में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन और गर्भावस्था के चलते शारीरिक परेशानी इसकी प्रमुख वजह होती है। कई बार तो ऐसा होता है कि एक पल में गर्भवती महिला खुश होती है और अगले ही पल वह किसी बात पर झल्लाती नजर आ सकती है। ऐसा होना आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। इसके खिलाफ केसर चमत्कारिक तरीके से काम करता है। इसमें बनने वाला सेरोटोनिन आपके शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर आपके मूड को ठीक बनाता है।
अच्छी नींद में मददगार
प्रेगनेंसी की इस यात्रा में एक महिला को शारीरिक परेशानी से भी गुजरना होता है। इसका असर गर्भवती की नींद पर पर भी पड़ता है। कई बार ऐसी उलझन या परेशानी की स्थिति होती है कि महिला रात भर कमरे में या फिर घर में घूमती रहती है। इससे बचने के लिए आपको केसर युक्त एक गिलास गर्म दूध पीना चाहिए। यह मन को शांत करता है और मूड को ठीक रखता है। इसलिए यह अच्छी नींद लेने में मदद करता है।
ऐंठन से राहत
गर्भावस्था के दौरान मां के शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होते रहते हैं जिसके कारण कई बार अधिक ऐंठन होती है। इसका दर्द कभी हल्का और सहने लायक या फिर कभी-कबी गंभीर और असहनीय हो सकता है। इन्हें आसानी से रोका जा सकता है। केसर दर्द निवारक के रूप में कार्य करता है और आपके शरीर की सभी मांसपेशियों को शांत करता है।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल
गर्भावस्था के चलते महिला के ब्लड प्रेशर पर भी असर पड़ता है। इस दौरान कई बार ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। कम मात्रा में केसर का सेवन आपके रक्त चाप के स्तर को नियंत्रित करता है। ऐसे में गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप से केसर आपको राहत पहुंचाता है।
हृदय को ठीक करता है
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में जंकफूड खाने की इच्छा तेज हो जाती है। लेकिन यह आपके कैलोरी सेवन को भी बढ़ाती है जिसके परिणामस्वरूप आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता है और हृदय की कार्यप्रणाली पर असर डालती है। केसर में पाए जाने वाले तत्व धमनियों को बंद होने से रोकते हैं और शरीर में ऑक्सीनज का स्तर बढ़ाते हैं।

एलर्जी को रोकने में सहायक
गर्भावस्था में एलर्जी और संक्रमण की समस्या बहुत ज्यादा रहती है। यही वजह है कि गर्भवती को साफ-सफाई और बदलने मौसम के लिए बहुत ज्यादा सतर्क रहना होता है। ऐसे में केसर के चमत्कारिक गुण आपको बहुत सारे अनचाहे रोगों के दूर रखते हैं। केसर का सेवन मौसमी एलर्जी, सांस लेने में कठिनाई, सीने में कसाव और कई चीजों से बहुत कुछ लड़ने में आपकी मदद करती है।
केसर गर्भवती महिलाओं के लिए अद्भुत लाभकारी गुणों से भरा हुआ है। इसका थोड़ी मात्रा में सेवन गर्भवती और गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित और लाभकारी है। हालांकि इसका सही मात्रा में सेवन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है लेकिन हम आपको यही कहेंगे कि इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।












Click it and Unblock the Notifications