Women's Day 2022: 'एक टूटी हुई महिला से मजबूत कुछ भी नहीं', हर महिला को पढ़ने चाहिए ये प्रेरणादायक कोट्स

Women's Day 2022: 'एक टूटी हुई महिला से मजबूत कुछ भी नहीं', हर महिला को पढ़ने चाहिए ये प्रेरणादायक कोट्स

नई दिल्ली, 08 मार्च: दुनियाभर में 8 मार्च को हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की उपलब्धियों, प्रगति और बेहतर समाज के लिए उनके योगदान का जश्न को मनाने के लिए मनाया जाता है। महिलाओं के इस दिन ये एहसास दिलाया जाता है कि वो इस समाज और दुनिया के विकास के कितनी खास हैं। महिला दिवस सभी उम्र और जातियों की महिलाओं को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है जहां वे स्वतंत्र रूप से और अपनी शर्तों पर रह सकती हैं। महिलाओं को हमेशा किसी न किसी तरह के बल द्वारा दबा दिया गया है जिसने उनकी पसंद और स्वतंत्रता को प्रतिबंधित कर दिया है। लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, महिलाएं अपनी पूरी क्षमता से आगे बढ़ रही हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही हैं कि उनके पास बोलने के लिए साधन, विकल्प और स्वतंत्रता है, और वे जो चाहें करती हैं। इस खास मौके पर हम आपके लिए कुछ ऐसे कोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें इस दिन हर महिला को जरूर पढ़ना चाहिए।

Recommended Video

    International Women's Day: क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल वुमेंस डे, जानें इतिहास | वनइंडिया हिंदी
    Womens Day 2022

    1. एक टूटी हुई महिला से मजबूत और कुछ भी नहीं है जिसने खुद को फिर से बनाया है।- हान्नाह गैड्स्बी (अमेरिकन लेखक)

    2. नारीवाद महिलाओं को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए नहीं होता है। महिलाएं तो पहले से ही बहुत मजबूत हैं। नारीवाद इसलिए है ताकी दुनिया के उस ताकत को समझने के तरीके को बदला जा सके। -जी.डी. एंडरसन (अमेरिकन नेता)

    3. महिलाएं ही समाज की असली शिल्पकार हैं - Cher (अमेरिकन सिंगर)

    4. सबसे महत्वपूर्ण चीज जो एक महिला दूसरे के लिए कर सकती है, वह है वास्तविक संभावनाओं की अपनी समझ का विस्तार करना।- एड्रिएन रिच (कवि)

    5. जब हमें चुप कराया जाता है तो हमें अपनी आवाज के महत्व का एहसास होता है - मलाला यूसुफजई

    6. अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं शायद ही कभी इतिहास रचती हैं - एलिनोर रूज़वेल्ट( अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी)

    7. एक आकर्षक महिला लोगों के बनाए हुए नियम और समाज के हिसाब से नहीं चलती है, वह अपने मन के मुताबिक काम करती है।- लोरेटा यंग (अमेरिकी एक्ट्रेस)

    8. किसी भी महिला के पास सबसे अच्छी सुरक्षा साहस है - एलिजाबेथ कैडी स्टैंटन (समाजिक कार्यकर्ता और लेखिका)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+