Happy Propose Day: 'मोहब्बत है कितनी ज्यादा...', इन संदेशों के जरिए अपने चाहने वालों को कहें हैप्पी प्रपोज डे
Happy Propose Day 2022: 'मोहब्बत है कितनी ज्यादा तुझसे...', इन संदेशों के जरिए अपने चाहने वालों को कहें हैप्पी प्रपोज डे
नई दिल्ली, 08 फरवरी: वेलेंटाइन वीक आखिरकार आ गया है। ये पूरा हफ्ता अपने प्यार करने वालों को खास महसूस कराने का है! यह सप्ताह आपके लिए उन्हें प्यार और गिफ्ट की बौछार करने और उनके साथ अच्छा वक्त बिताने का एकदम सही समय है। वेलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। ये एक ऐसा दिन है, जिस दिन प्रेमी/प्रेमिका अपनी भावनाओं का एक-दूसरे के सामने इजहार करते हैं। अगर आप अपने प्यार, क्रश, दोस्तों या किसी डियर वन को कोई बात कहना चाहते हैं, तो आज सबसे सही मौका है।

प्रपोज डे जैसा कि नाम से पता चलता है, इस दिन लोग अपने पार्टनर या किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति अपनी सच्ची भावनाओं का इजहार करते हैं, जिस पर उनका क्रश है। कई लोग इस दिन अपने साथी से सवाल भी पूछते हैं और उनसे हमेशा के लिए एक बंधन का वादा करते हैं। इसलिए, यदि आप प्रपोज डे 2022 पर एक साथी या क्रश के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने गिफ्टस या सोशल मीडिया पर ये प्यार भरे संदेश भी लिख सकते हैं।
1. मोहब्बत है कितनी ज्यादा तुझसे,कहो तो सारे जहां को बता दूं, तू करदे हां एक बार, तो तेरे कदमों में मैं आसमां बिछा दूं। हैप्पी प्रपोज डे
2. रब से आप की ख़ुशी मांगते हैं,दुआओं में आपकी हंसी मांगते हैं, सोचते हैं आपसे क्या मांगे, चलो आप से उमर भर कि मोहब्बत मांगते हैं! हैप्पी प्रपोज डे
3. इस दिल को अगर तेरा एहसास नहीं होता, तू दूर भी रह कर के यूं पास नहीं होता, इस दिल में तेरी चाहत कुछ ऐसे बसा ली है, एक लम्हा भी तुझ बिन कुछ खास नहीं होता.! हैप्पी प्रपोज डे
4. नजरे मिले तो प्यार हो जाता है, पलके उठे तो इजहार हो जाता है, न जाने क्या कशिश है, चाहत में के कोई अनजान भी हमारी, जिंदगी का हकदार हो जाता है।
5. तारे आसमान में ही चमकते हैं, बादल इतने दूर हैं, फिर भी बरसते हैं, हम भी कितने अजीब हैं, तुम दिल में रहते हो और हम तुमसे मिलने को तरसते हैं। हैप्पी प्रपोज डे
6. देखा तुमको जब से है, ये बात इस दिल में तब से है,मिल जाए मुझको प्यार तेरा, फिर मांगना कुछ ना रब से है। हैप्पी प्रपोज डे
7. आपकी आंखों में कुछ महके हुए से राज है, आप से भी खूबसूरत आपके अंदाज है। हैप्पी प्रपोज डे
8. कितना प्यार है तुमसे, ये जान लो, जिंदगी हो आप, यह बात मान लो, तुम्हें देने के लिए, मेरे पास कुछ नहीं, बस एक जान है, जब जी चाहे मांग लो।
9. तेरी खुशियों को सजाना चाहता हूं, तुझे देख कर मुस्कुराना चाहता हूं, मेरी जिंदगी में क्या अहमियत है तेरी, यह लफ्जों में नहीं पास आकर बताना चाहता हूं। हैप्पी प्रपोज डे
10. कोई चांद से मोहब्बत करता है, कोई सूरज से मोहब्बत करता है, हम उनसे मोहब्बत करते है, जो हमसे मोहब्बत करते हैं। हैप्पी प्रपोज डे












Click it and Unblock the Notifications