Happy Pola 2021: छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व 'बैल पोला' आज, इन खास संदेशों से दें बधाई
Happy Pola 2021: छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व 'बैल पोला' आज, इन खास संदेशों से दें बधाई
नई दिल्ली, 06 सितंबर: छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व पोला ('बैल पोला') आज है। ये पर्व खासतौर पर किसानों, खेतिहर श्रमिक मनाते हैं। इस 'बैल पोला' पर्व के दिन बैलों की पूजा करके खेती-किसानी में योगदान के लिए सम्पूर्ण गौ-वंश के प्रति सम्मान और आभार प्रकट किया जाता है। हालांकि ये पर्व सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ के अलावा बैल पोला का यह पर्व महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक समेत कई राज्यों में मनाया जाता है। यह पर्व गौ-वंश के प्रति अपना आभार दिखाने का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है।

कैसे और कब मनाते हैं पोला पर्व
किसानों के साथ हर वर्ग के लिए इस दिन अपने घर में गाय, बैलों को सजाते हैं और मिट्टी से बने बर्तन में छत्तीसगढ़ी व्यजनों का भोग लगाते हैं। जिन लोगों के पास खेत नहीं होते वे इन दिन मिट्टी के बैल की पूजा करते हैं।
आज के दिन यानी 06 सितंबल का बैल पोला का होना, किसानों के लिए काफी अहम है क्योंकि आज पिठारी अमावस्या और श्रवणनाथ का अंतिम पांचवां सोमवार है। किसान श्रावण अमावस्या के दिन बैल पोला का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाते हैं। आमतौर यह त्योहार भादो माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन बैलों का श्रृंगार किया जाता है। बैल दौड़ का भी आयोजन किया जाता है। पूरे दिन बैलों से कोई भी काम नहीं लिया जाता है।
इस दिन छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में बैल दौड़ प्रतियोगिता भी होती है। जिसमें किसान अपने बैलों को आकर्षक तरीके से सजाकर लाते हैं और बैल दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल बैल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
'बैल पोला' के दिन खेती करने वाले लोगों और किसानों को बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी जाती हैं। इन खास संदेशों से आप भी किसानों को बधाई दे सकते हैं।
- बैलों का यह त्योहार, यह सरजा राजा का दिन है, वह जो दिन-रात बलिराजा के साथ रहता है। बैल पोला पर्व की सभी को हार्दिक बधाई।
-भारत की कृषि संस्कृति का महापर्व पोला की सभी किसानों को हार्दिक शुभकामनाएं।
- हैल्पी बैल पोला, बैल पोला की बहुत-बहुत बधाई, जैसे कोट्स लिखकर किसानों को बधाई दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications