Hanuman Jayanti 2022: 'हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे...', हनुमान जयंती पर इन खास संदेशों के जरिए दें बधाई

Hanuman Jayanti 2022: 'हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे...', हनुमान जयंती पर इन खास संदेशों के जरिए दें बधाई

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: संकटमोचन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव 16 अप्रैल 2022, शनिवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान हनुमान का जन्म हिंदू कैलेंडर में हर साल चैत्र महीने के दौरान पूर्णिमा या पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है, जिसे हनुमान जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस साल हनुमान जयंती 2022 हिंदू कैलेंडर के अनुसार शनिवार 16 अप्रैल को मनाई जा रही है। भगवान विष्णु को रामावतार के समय सहयोग करने के लिए रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था।

Hanuman Jayanti 2022

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान हनुमान का जन्म केसरी और अंजनी के वर्षों की तपस्या के बाद हुआ था। यह भी माना जाता है कि भगवान हनुमान चारों वेदों के ज्ञाता थे। उन्हें हिंदू समुदाय द्वारा अत्यधिक पूजा जाता है। इस दिन लोग हनुमान जी की पूजा करने के साथ ही अपने और दोस्तों, रिश्तेदारों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देते हैं। तो आप इन खास बधाई संदेश के जरिए अपनों को हनुमान जयंती की बधाई दे सकते हैं...।

1. हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे, करते तुम भक्तों के सपने पूरे, मां अंजनी के तुम हो राजदुलारे, राम-सीता को लगते सबसे प्यारे। हनुमान जयंती की ढ़ेर सारी बधाई।

2. जिनको श्रीराम का वरदान है, गदा धारी जिनकी शान है, बजरंगी जिनकी पहचान है, संकट मोचन वो हनुमान है। हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।

3. आया जन्म दिवस श्रीराम भक्त वीर हनुमान का, माता अंजनी के लाल का पवन पुत्र हनुमान का, सब मिलकर बोलो जयकार वीर हनुमान का, सबको बधाई हो जन्म दिवस राम भक्त श्री हनुमान का।

4. जला दी लंका रावण की, मैया सीता को लाए तुम, पड़ी जब मुश्किल राम में, लक्ष्मण को बचाए तुम, आओ अब आ भी जाओ ,पवन पुत्र हम तुम्हे बुलाते हैं, अब तो दे दो दर्शन, भगवान ज्योति हम जलाते हैं।

5. बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है,दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है, रामजी के चरणों में ध्यान होता है, आपके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है। हनुमान जयंती की ढ़ेर सारी बधाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+