ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी चाहती हैं तो आज ही छोड़ दीजिए ये 6 आदतें
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्था खान-पान का होना सबसे जरूरी चीज है। स्किन को ग्लोइंग बनाने से लेकर फिट बॉडी पाने तक लोगों को अपने खाने पीने की आदतों को ठीक करने और नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। वैसे तो बहुत सारे टिप्स मौजूद हैं जो आपको इसके लिए जरूरी चीजों के बारे में बताते हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी बुरी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपको आज तुरंत से ही तौबा कर लेनी चाहिए। अगर आप ग्लोइंग स्किन और फिट बॉडी चाहती हैं तो।

ग्लोइंग स्किन के लिए गंदे तकिए पर न सोएं
बिस्तर पर हमारे चेहरे का सबसे ज्यादा स्पर्श तकिए से होता है ऐसे में तकिए का साफ होना बहुत जरूरी है। अगर तकिया गंदा हो तो उसमें मौजूद धूल और बैक्टीरिया आपकी स्किन के सीधे संपर्क में आते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।
गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल
हर किसी के लिए अपनी त्वचा के बारे में जानना जरूरी है। आप अपनी त्वचा के प्रकार के हिसाब से ही सौंदर्य उत्पादों को चुनें। अगर आप ऐसा नहीं कर पा रही हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें और पता करें कि आपकी स्किन के लिए क्या उपयोगी है।

चेहरे को ठीक से न धोना
चेहरे को सही तरीके से न धुलने से इस पर धूल की परत जमा होती है और ये धूल के कण त्वचा के छिद्रों में जमा हो जाते हैं। बंद और जाम पोर कील और मुंहासों के साथ ही कई अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं की वजह बनते हैं। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप चेहरे को बहुत ज्यादा धुलने लगें।
फिट बॉडी के लिए छोड़ दें ये आदतें
ज्यादा पानी न पीना
पानी आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह आपके शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप कम पानी पीती हैं तो जल्द ही ये आदत बदल लीजिए। कम से कम दिन भर में 8 गिलास पानी पीना ही चाहिए।

रोज 3 से 5 सब्जियां न खाना
सब्जियों में वे जरूरी पोषक तत्व होते हैं जिनकी आपके शरीर को जरूरत होती है। इसलिए अगर आप रोजाना अपनी डाइट में 3 से 5 बार सब्जियों को विभिन्न तरीके से लेने की कोशिश करें।
मूवमेंट में कमी
शारीरिक रूप से बहुत ज्यादा एक्टिव न होना, जैसे अधिक समय तक बैठकर काम करना या फिर पैदल कम चलना, भी आपकी फिटनेस पर असर डालता है। इसलिए सुबह उठने के बाद कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं और दिन भर एक्टिव रहें।












Click it and Unblock the Notifications