Fact check: महिलाओं को मासिक धर्म के 5 दिन पहले और बाद में कोविड वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए वाली बात गलत
सोशल मीडिया पर एक मेसेज सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि महिलाओं को मासिक धर्म से 5 दिन पहले और बाद में कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। प्रेस सूचना ब्यूरो ने अपनी पड़ताल में इस तथ्य को गलत पाया है।
नई दिल्ली, 24 अप्रैल। सोशल मीडिया पर एक मेसेज सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि महिलाओं को मासिक धर्म से 5 दिन पहले और बाद में कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। प्रेस सूचना ब्यूरो ने अपनी पड़ताल में इस तथ्य को गलत पाया है।
Recommended Video

क्या कहता है मेसेज
सोशल मीडिया पर फैलाये जा रहे मेसेज में कहा गया है। महिलाएं कृपया ध्यान दें। 1 मई से सभी 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है। लड़किया अपने पीरियड चेक करने के बाद ही वैक्सीन लगवाएं। मेसेज के मुताबिक, मासिक धर्म से 5 दिन पहले और बाद में वैक्सीन न लें क्योंकि इस दौरान प्रतिरोध क्षमता काफी कम होती है। मेसेज आगे कहता है कि वैक्सीन पहले प्रतिरोधक क्षमता को घटा देती है, फिर बाद में ये प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। इसलिए पीरियड के दौरान वैक्सीन लगवाने से खतरा हो सकता है।
#Fake post circulating on social media claims that women should not take #COVID19Vaccine 5 days before and after their menstrual cycle.
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 24, 2021
Don't fall for rumours!
All people above 18 should get vaccinated after May 1. Registration starts on April 28 on https://t.co/61Oox5pH7x pic.twitter.com/JMxoxnEFsy
पीआईबी ने मेसेज को बताया गलत
प्रेस सूचना ब्यूरो ने अपनी पड़ताल में इस मेसेज को गलत पाया है। पीआईबी ने कहा है कि यह मेसेज पूरी तरह फेक है। कृपया इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पीआईबी ने आगे कहा कि 1 मई से 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगवानी है और इसके लिए cowin.gov.in पर 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है।
मालूम हो कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है।

Fact Check
दावा
yes
नतीजा
fake news












Click it and Unblock the Notifications