‘Viral Video 19-Minute Girl’ समझ बैठे लोग, अब सामने आकर लड़की ने बताई पूरी कहानी, कहा- 'पहले चेहरा तो देख लो!'
सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक कथित 19 मिनट के एमएमएस वीडियो (viral videos 19 minutes video) ने तहलका मचा दिया। इस वीडियो में एक कपल के पर्सनल टाइम को दिखाए जाने का दावा किया गया है। लेकिन असली विवाद तब खड़ा हुआ जब गलत पहचान के चलते मशहूर इन्फ्लुएंसर 'स्वीट जन्नत' को इस वीडियो से जोड़ दिया गया। देखते ही देखते उनके कमेंट सेक्शन में ट्रोलिंग और आरोपों की बाढ़ आ गई।

वायरल वीडियो से बढ़ी अटकलें
MMS इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर होते ही कुछ यूजर्स ने बिना किसी प्रमाण के स्वीट जन्नत को टैग करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने यहां तक दावा कर दिया कि वीडियो में दिख रही महिला वही हैं। यह मामला कुछ ही घंटों में इतना बढ़ गया कि इन्फ्लुएंसर के डीएम, कमेंट सेक्शन और टैग्स में "19 मिनट्स" (viral videos 19 minutes video) लिखकर बेहिसाब संदेश आने लगे।
इन्फ्लुएंसर ने वीडियो जारी कर दी सफाई
लगातार बढ़ रही अफवाहों पर विराम लगाने के लिए स्वीट जन्नत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने सीधा चुनौती देते हुए कहा, "पहले आप लोग अच्छे से मेरा चेहरा देखो, फिर वीडियो वाली लड़की को। कहीं से भी मैं लग रही हूँ? कमेंट में बताओ।" उन्होंने उन लोगों की आलोचना भी की जो बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी वायरल वीडियो का दोष दूसरों पर डाल देते हैं।
ट्रोलिंग पर किया कटाक्ष
जन्नत ने कहा कि कई यूजर्स लगातार उनके प्रोफाइल पर "19 मिनट्स" लिखकर स्पैम कर रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने व्यंग्य में कहा, "किसी और का कांड मेरे ऊपर थोप रहे हो... ये लड़की इंग्लिश बोलती है, मैंने तो 12वीं तक पढ़ाई भी नहीं की है। फ्री में मुझे वायरल कर रहे हो।" हालांकि अंत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि इस विवाद के चलते उनके फॉलोअर्स और व्यूज़ बढ़ रहे हैं।
वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल
कथित एमएमएस की असलियत अभी तक स्पष्ट नहीं है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और डिजिटल एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह वीडियो एआई-जनरेटेड भी हो सकता है। अभी तक सत्यता की की आधिकारिक एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। यह घटना 29 नवंबर 2025 को सामने आई और देखते ही देखते ट्रेंड बन गई।












Click it and Unblock the Notifications