fact Check: यूं भारत में मना 'Deepotsavam'? नहीं, ये वीडियो चीन के 'गोल्डन ड्रैगन' का है

'Golden Dragon' video viral In India: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आकर्षक ढंग से रोशनी से ढकी हुई नावों का एक बेड़ा नजर आ रहा है। इस वीडियो को भारत में देव दीपावली पर हुए दीप प्रज्‍जलवन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस वीडियो को हैदराबाद के श्री महाकालेश्वर देवालयम का बताया और लिखा कि, देखिए कितना सुंदर नजारा है।

अाप देख सकते हैं कि तस्‍वीरेां में किस कदर प्रकाश वाली नावों की पंक्ति आगे बढ़ रही है। इसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है और कुछ लोग कह रहे हैं कि, यह भारत में मनाई गई देव दिवाली के मौके का जश्‍न था, जिसमें 240 नावें दीयों के साथ नदी में तैर रही हैं।' हालांकि, जब हमने इस वीडियो की असलियत के बारे में जानने की कोशिश की तो पाया कि जो दावा किया जा रहा है, वो भ्रामक है। यह वीडियो भारत का है ही नहीं।'

दीपकों जैसे प्रकाशित नौकाओं की श्रंखला का वीडियो फिल्म समीक्षक और लेखक भावना सोमाया ने भी शेयर किया। वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, "केरल में दीपोत्सवम। 240 नावें दीयों के साथ नदी में तैरती हैं। दिवाली का जश्न जारी है।"
टि्वटर पर एक अन्‍य यूजर ने लिखा- देखिए दीपोत्‍सव के मौके पर नदी में कैसे प्रकाश से झिलमिलाती नावें हैं। वहीं, एक यूजर ने वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा, "श्री महाकालेश्वर देवालयम, मिरलम मंडी की भव्‍यता,", जो कि हैदराबाद में स्थित एक मंदिर है। इसी तरह की अनेक पोस्ट आपको भी नजर आई होंगी।

यह वीडियो न तो हैदराबाद का है और न ही केरल का

यह वीडियो न तो हैदराबाद का है और न ही केरल का

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो न तो हैदराबाद का है और न ही केरल का। दरअसल, यह भारत का नहीं, बल्कि चीन का है। इंडिया टुडे की वेबसाइट पर बताया गया कि, वीडियो के फ्रेम की रिवर्स सर्च करने पर 29 अगस्त का एक ट्वीट मिला। वायरल वीडियो के साथ, तुर्की की भाषा में एक ट्वीट किया गया था- "एक 'गोल्डन ड्रैगन' जिसमें 88 बांस राफ्ट शामिल थे, को दक्षिणी चीन में यूलोंग नदी पर नौकायन करते हुए देखा जा सकता है। चीनी ड्रेगन पारंपरिक रूप से दया और महिमा की शक्ति का प्रतीक हैं और पानी, बारिश, तूफान और बाढ़ पर शासन करने की शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं।'

चीन के उत्सव का है वीडियो

चीन के उत्सव का है वीडियो

इस वीडियो के बारे में चीन की एक सरकारी वेबसाइट पर एक समाचार मिला, जिसमें एकसमान रोशनी वाली नौकाओं की छवियां थीं। जिसके अनुसार, यह गुआंग्शी का उत्‍सव था, गुआंग्शी वियतनाम की सीमा से लगे दक्षिणी चीन में एक स्वायत्त क्षेत्र है। खबर के अनुसार, 19 मई को, सुनहरी रोशनी वाले राफ्ट ने 70 मीटर लंबी ड्रैगन जैसी संरचना बनाई और चीन के गुआंग्शी में इसका यूलोंग नदी के किनारे आयोजन किया गया। यह आयोजन 12वें चीन पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था।

केरल में ऐसा नहीं होता

केरल में ऐसा नहीं होता

बता दें कि, केरल में, हालांकि, सबरीमाला मंदिर में एक वार्षिक अनुष्ठान होता है जहां नदी में एक दीपक जलाए जाते हैं। वो समारोह जनवरी में होने वाली मंडल पूजा के संबंध में होता है, जिसके दौरान पंबा नदी में दीपक प्रज्‍जवलित होता है। हालांकि, जो वीडियो अभी शेयर किया जा रहा है, वो केरल या हैदराबाद का नहीं, बल्कि चीन के एक उत्‍सव का है। चीन के "गोल्डन ड्रैगन" के वीडियो को भ्रामक दावों के साथ साझा किया जा रहा है।

Fact Check

दावा

वीडियो में हैदराबाद के श्री महाकालेश्वर देवालयम में 'दीपोत्सवम' दिखाया गया है।

नतीजा

यह वीडियो चीन पर्यटन दिवस समारोह के मौके पर आयोजित दक्षिण चीन के गुआंग्शी में यूलोंग नदी पर मंडराती सुनहरी रोशनी वाली नावों के बेड़े 'गोल्डन ड्रैगन' को दिखाता है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+