Fact Check : क्या पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने शाहरूख-दीपिका के गाने 'बेशरम रंग' कमर लचकाई ?
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान और उसका गाना 'बेशरम रंग' काफी सुर्खियों में रहा। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो डांस करते दिख रहे हैं।

Fact Check में इस बात की पड़ताल कि क्या पाकिस्तान के विदेश मंत्री एक्ट्रेस इनाया खान के साथ डांस किया ? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी भारत में बनी फिल्म पठान के पॉपुलर गाने- बेशरम रंग पर डांस करते देखे जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पठान मूवी का 'बेशरम रंग' की धुन बजती सुनी जा सकती है।
दावा किया गया कि वीडियो में नाचने वाला व्यक्ति पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी हैं। उनके अलावा एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर इनाया खान भी डांस करती दिखीं। कई नेटिज़न्स ने कथित वीडियो के आधार पर बिलावल का जनकर मज़ाक उड़ाया और विदेश मंत्री के 'डांसर अवतार' की आलोचना की।
Pakistan is in safe hands of leaders like Billawal Bhutto...they want Kashmir...
— ƤƦAƔЄЄƝ ƲƝƖƳAԼ (@ImPraveenUniyal) January 21, 2023
😀😀 pic.twitter.com/LSKgeuB01d
ट्विटर यूजर ImPraveen उनियाल (@ImPraveenUniyal) ने कहा, "पाकिस्तान बिलावल भुट्टो जैसे नेताओं के सुरक्षित हाथों में है...वे कश्मीर चाहते हैं..." अखबार अफगान के संपादक निलोफर अयौबी (@NilofarAyoubi) ने कहा, "बिलावल भुट्टो ने कुछ गंभीर कदम उठाए!"
ट्विटर यूजर समीर (@NilofarAyoubi) हैंडल पर फिल्म इंडस्ट्री को अंडरवर्ल्ड दाऊद से कनेक्ट करने का प्रयास करते दिखे। उन्होंने लिखा, बॉलीदावुड को उन पर एक फिल्म बनानी चाहिए और इसे नाम देना चाहिए: बिल्लू बाल्या।"
Bollydawood should make a movie on him & call it :
— Sameer (@BesuraTaansane) January 21, 2023
Billu Baaylya#Bilawal_Bhutto_Zardari pic.twitter.com/DVqKWZkzGn
हालांकि, वीडियो के ओरिजनल सोर्स की पड़ताल में पता लगा कि एक्ट्रेस इनाया ने ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर की है। उन्होंने नाचने वाले व्यक्ति को टैग भी किया है, जो विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी नहीं हैं। इनाया के साथ बिलावल जैसा दिखने वाला शख्स पाकिस्तान का लोकप्रिय Instagramer मेहरोज बेग है।
ओरिजनल वीडियो यहां है
इस वायरल वीडियो से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि वीडियो इनाया की बहन की शादी के मौके पर रिकॉर्ड की गई। 13 जनवरी को वीडियो शेयर की गई। इनाया की प्रोफाइल और बेग की प्रोफाइल पर समारोह के दूसरे वीडियो भी देखे जा सकते हैं। समारोह के वीडियो इनाया खान के यूट्यूब चैनल पर भी हैं, जिसमें बिलावल भुट्टो के डांस की बात सामने नहीं आई।
अब जबकि नेटिज़न्स ने 'बिलावल भुट्टो' के कथित डांस मूव्स पर जमकर मजे ले चुके हैं। फैक्ट और हकीकत ये है कि नाचने वाला व्यक्ति पाकिस्तानी मंत्री नहीं मेहरोज़ बेग नाम का छात्र और मॉडल है।

Fact Check
दावा
क्या पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो वायरल वीडियो में एक्ट्रेस इनाया के साथ नाचते दिखे।
नतीजा
वीडियो में इनाया के साथ नाचने वाला शख्स बिलावल भुट्टो नहीं, पाकिस्तान का छात्र और मॉडल मेहरोज़ बेग है।












Click it and Unblock the Notifications