Fact Check: घाटी में सिर्फ 89 कश्मीरी पंडितों की हुई है हत्या? जानिए वायरल RTI की पूरी सच्चाई

नई दिल्ली, मार्च 18। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में कश्मीरी पंडितों को लेकर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। कुछ इसके समर्थन में हैं तो वहीं कुछ लोग इस फिल्म के विरोध में हैं, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म से संबंधित कई फैक्ट ऐसे शेयर और वायरल किए जा रहे हैं, जिनपर लोगों को संदेह है। ऐसा ही एक फैक्ट कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल और शेयर किया जा रहा है।

Kashmiri pandit

89 कश्मीरी पंडितों की हुई हत्या?

दरअसल, एक RTI का स्क्रीनशॉट इन दिनों फेसबुक, वॉट्सऐप और ट्विटर पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि 1990 के बाद से घाटी में 89 कश्मीरी पंडितों की हत्या आतंकियों ने की है, जबकि अन्य धर्मों के लोगों को मिलाकर यह संख्या 1635 है। इस आरटीआई को लेकर लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। यूजर्स का सवाल है कि क्या यह आंकड़ा सिर्फ श्रीनगर है या फिर पूरे जम्मू कश्मीर का।

क्या है RTI की सच्चाई?

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस दावे की पड़ताल के बाद पता चला है कि इस RTI में सिर्फ 1990 के बाद घाटी में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्या का आंकड़ा प्रशासन की ओर से दिया गया है। इस आरटीआई में 1989 में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्या को शामिल नहीं किया गया है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाता है कि 1989 में घाटी के अंदर 200 से अधिक कश्मीरी पंडितों की हत्या हुई थी।

पुलिस हेडक्वार्टर से दी गई थी जानकारी

आपको बता दें कि यह RTI पिछले साल हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा के रहने वाले पीपी कपूर ने दाखिल की थी। उन्हें जो जानकारी मिली, उसपर उन्होंने ही सवाल खड़े किए हैं। उन्हें यह जानकारी श्रीनगर में स्थित पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से दी गई थी। यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने किसी विशेष साल में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर जानकारी नहीं मांगी थी यह तो पुलिस प्रशासन की ओर से ही 1990 के आंकड़े जारी किए गए हैं।

घाटी में कितने कश्मीरी पंडित मारे गए?

अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, घाटी में कश्मीरी पंडितों की मौत का आंकड़ा 200 से उपर ही है। इंडियन एक्सप्रेस की 2008 में छपी एक खबर के मुताबिक, 1989 से 2008 तक घाटी में 209 कश्मीरी पंडितों की हत्या हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 109 कश्मीरी पंडित 1990 में मारे गए थे, जबकि 1989 में 100 पंडितों की हत्या हुई थी।

Fact Check

दावा

Viral RTI claim is half true

नतीजा

Viral RTI claim is half true

Rating

Half True
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+