Fact Check: मध्य प्रदेश में भाजपा के ईवीएम से छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल, जानें इस क्लिप की सच्चाई
अगले महीने 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर चल रहे प्रचार के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की है।
नई दिल्ली, 31 जनवरी। अगले महीने 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर चल रहे प्रचार के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की है। कई फेसबुक यूजर्स क्लिप पोस्ट करते हुए बताया कि चुनाव आयोग ने वीपीपीएटी मशीनों के परीक्षण को लेकर हुए विवाद के बाद भिंड के दिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है।

जानें इस दावे की सच्चाई
खबरों का पोस्टमॉर्टम करने वाले इंटिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूप (AFWA) ने इस खबर की पड़ताल करने पर पाया कि यह वीडियो क्लिप 5 साल पुरानी है और इसका आने वाले चुनावों से कोई संबंध नहीं है। जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से एक हफ्ते पहले अप्रैल 2017 में भिंड कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया था।
AFWA ने अपनी जांच में पाया कि इस क्लिप को एबीपी न्यूज ने 1 अप्रैल 2017 अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। उसी समय सभी समाचार चैनलों पर भी यह खबर चली थी। अप्रैल 2017 में मध्य प्रदेश में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव से ठीक एक सप्ताह पहले भिंड में वीवीपैट परीक्षण पर विवाद छिड़ गया था।
यह भी पढ़ें: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर बताया कैसी है तबीयत
जांच पड़ताल में गलत पाई गई खबर
रिपोर्ट के अनुसार एक वीवीपैट मशीन से केवल भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली पर्ची निकल रही थी। इसके बाद विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत की, जिसके बाद भिंड के कलेक्ट और एसपी को हटाया गया था। तमाम जांच पड़ताल के बाद यह पाया गया कि यह वीडियो क्लिप पांच साल पुरानी है और पांच राज्यों में होने जा रहे चुनावों से पहले लोगों को गुमराह करने के लिए दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अत: लोंगे से अपील है कि ऐसी फर्जी खबरों पर ध्यान न दें।

Fact Check
दावा
भाजपा ने मध्य प्रदेश के भिंड में ईवीएम से छेड़छाड़ की है, जिसकी वजह से जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है।
नतीजा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप साल 2017 की है। हाल ही में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications