भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर बताया कैसी है तबीयत
भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर बताया कैसी है तबीयत
नई दिल्ली, 31 जनवरी: भाजपा नेता और भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हूं। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने खुद सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 जांच करवाने की भी अपील की है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा, ''आज मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं चिकित्सकों की देखरेख में हूं। 2 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं सभी से आग्रह है कि सचेत रहें और आवश्यकता पड़ने पर कोरोना टेस्ट भी करवा लें। हमें आपकी चिंता है। प्रभु से प्रार्थना है आप सभी स्वस्थ रहें।''

कोरोना के इलाज को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने पिछले साल दिया था विवादित बयान
Recommended Video
पिछले साल 2021 में प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था कि गोमूत्र का अर्क फेफड़ों के संक्रमण और कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। उसने कहा था, "देसी गाय का 'गौ-मूत्र अर्क' (गोमूत्र का अर्क) हमें फेफड़ों के संक्रमण से दूर रखता है। मैं बहुत परेशानी (स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं) में हूं, लेकिन मैं हर दिन 'गौमूत्र' लेती हूं। इसकी वजह से मुझे कोरोना वायरस के लिए कोई अन्य दवा लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं इसलिए कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित नहीं होती हूं।
प्रज्ञा सिंह ठाकुर लंबे समय से 'गोमूत्र के स्वास्थ्य लाभ' की हिमायती रही हैं। 2019 में, इंडिया टुडे टीवी के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा था कि सबसे बड़ा स्वास्थ्य लाभ यह था कि गोमूत्र के सेवन से उनके कैंसर को ठीक करने में मदद मिली।
भोपाल की भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर से बची हैं। उन्होंने कहा था, "मैं कैंसर की मरीज थी और मैंने गौमूत्र (गोमूत्र) और पंचगव्य-मिश्रित आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन करके खुद को ठीक किया था।"












Click it and Unblock the Notifications