Fact Check: क्या मुस्लिम राष्ट्र तुर्की ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर जारी किया विशेष डाक टिकट?
नई दिल्ली, 18 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपना 71वां जन्मदिन मनाया। इस बार उनके जन्मदिन को स्वास्थ्य विभाग ने और ज्यादा खास बना दिया, जहां एक दिन में रिकॉर्ड 2.5 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ। इसके साथ ही चीन, जापान, अमेरिका, रूस, ब्रिटेन जैसे देश पीछे छूट गए। अब सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी के सम्मान में तुर्की सरकार ने डाक टिकट जारी किया है। जिस पर पीएम की फोटो बनी है।
Recommended Video

वायरल हो रहे फोटो में ऊपर तुर्की लिखा है, जबकि नीचे पीएम मोदी की फोटो और तिरंगा बना हुआ है। टिकट के सबसे नीचे "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री" लिखा हुआ है। फेसबुक पर एक यूजर ने लिखा कि मुस्लिम राष्ट्र तुर्की ने चौकीदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डाक टिकट जारी कर दिया और हमारे यहां उनको चोर कहा जाता है। पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

वहीं जब वन इंडिया की टीम ने इस दावे की जांच की तो उसमें कई चीजें फर्जी पाई गईं। वैसे तो ये टिकट सही है, लेकिन इसे पीएम मोदी के जन्मदिन पर नहीं जारी किया गया। 2015 में तुर्की सरकार ने जी-20 सम्मेलन में शामिल सभी राष्ट्रध्यक्षों के लिए डाक टिकट जारी किया था। जिसमें पीएम मोदी भी शामिल थे। ऐसे में ये दावा पूरी तरह से गलत है कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर खासतौर पर टिकट जारी हुआ है।
उस दौरान पीएम मोदी के अलावा तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, तत्कालीन यूके पीएम डेविड कैमरून, तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैल्कम टर्नबुल, तत्कालीन ब्राजीलियाई राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ, कनाडाई, पीएम जस्टिन ट्रूडो, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, तत्कालीन जापानी पीएम शिंजो आबे और तत्कालीन यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क के नाम पर भी डाक टिकट जारी हुए थे।

Fact Check
दावा
पीएम मोदी के जन्मदिन पर तुर्की ने जारी किया विशेष डाक टिकट
नतीजा
टिकट 2015 में जारी हुआ था












Click it and Unblock the Notifications