Fact-Check: सीएम नीतीश और लालू यादव के बीच बैठक की तस्वीर का सच, जानिए हकीकत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बीच एक बैठक के बाद, कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि राज्य में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आ सकता है। तस्वीर को लेकर जब दावे की पड़ताल की गई तो हकीकत कुछ और ही निकली।
वनइंडिया फैक्ट चेक डेस्क ने लालू और नीतीश की मुलाकात की वायरल तस्वीर की हकीकत जानने के लिए जब गूगल पर सर्च किया तो पता चला इस तस्वीर को दो साल पहले यानी वर्ष 2022 में ही अपलोड किया गया था। ऐसे में आगे की जांच में तस्वीर का सच पूरी तरह स्पष्ट हो गया।

वायरल तस्वीर जो दावा किया गया है वो बिहार की मौजूदा परिस्थितियों से बिल्कुल भी मेल नहीं खाते। तस्वीर की पड़ताल में सामने आया है कि ये उस वक्त कैमरे में कैप्चर की गई था, जब सीएम नीतीश की पार्टी महागठबंधन का हिस्सा थी और तब भी नीतीश कुमार सीएम थे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि यह वीडियो दोनों नेताओं के बीच हाल ही में हुई बैठक का है। एक यूजर ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- "बिहार में खेल की संभावनाएं बढ़ रही हैं। आज नीतीश कुमार लालू यादव के आवास पर मुलाकात के लिए पहुंचे।"
असल तस्वीर 3 सितंबर, 2022 की है, जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। उस भी सीएम के पद नीतीश कुमार थे। वे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके आवास पर गए थे। सीएम नीतीश और लालू प्रसाद यादव के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने पटना में सूचना आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में बैठक हुई थी।
वायरल वीडियो को 800,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। हजारों लाइक्स, कमेंट और रीट्वीट किए गए, यूजर्स ने इस दावे को सच माना। दावे की पुष्टि करने के लिए, फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल वीडियो के मुख्य फ्रेम का रिवर्स सर्च किया।
जांच में पाया गया कि यह वीडियो 5 सितंबर, 2022 को OTV News YouTube चैनल पर पोस्ट किया गया था, जिसमें कहा गया था कि कुमार पटना में लालू यादव के आवास पर उनसे मिले थे। उस समय, तेजस्वी यादव ने अपने X अकाउंट पर भी बैठक की तस्वीरें शेयर की थीं।

Fact Check
दावा
वायरल तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने राजद से हाथ मिलाकर एक बार फिर पाला बदलने जा रहे हैं।
नतीजा
सीएम नीतीश और राजद नेता लालू प्रसाद यादव को लेकर किया गया दावा पूरी तरह गलत है। वायरल तस्वीर उस वक्त की है जब सीएम नीतिश महागठबंधन सरकार में मुख्यंत्री पद पर थे।












Click it and Unblock the Notifications