क्या 1990 से काम कर रहे लोगों को सरकार देगी 1.20 लाख? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई
नई दिल्ली। एक मैसेज सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैसेज में कहा गया है कि जो कर्मचारी 1990 से 2020 तक काम कर रहे हैं यानी इन तीन दशकों में नौकरी करते रहे हैं। उनको सरकार एक लाख 20 हजार रुपए देने जा रही है। इस मैसेज में कहा गया है कि श्रम और रोजगार मंत्रालय ये पैसा देगा और इसके लिए बाकायदा कर्मचारियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। सरकार की ओर से साफ किया गया है कि कोई पैसा किसी कर्मचारी को नहीं दिया जा रहा है ना ही ऐसी कोई योजना है। ये मैसेज पूरी तरह से झूठा और फर्जी है।

सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि 1990 से 2020 तक काम कर चुके कर्मचारियों को श्रम व रोजगार मंत्रालय 1,20,000 रुपए दे रही है। मैसेज में कहा गया है सरकार ने कर्मचारियों की एक लिस्ट जारी की है। लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पता कर लें कि आपका नाम है या नहीं।
पीआईबी फैक्ट चेक में यह वायरल मैसेज फेक साबित हुआ है। सरकार ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है। किसी कर्मचारी को 1.20 लाख रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। साथ ही ये भी कहा है कि अगर ऐसा मैसेज आता है तो दिए गए लिंक पर क्लिक ना करें। इससे होो सकता है आपके फोन को हैक कर आपको कोई नुकसान पहुंचाया जाए।
बता दें कि हाल के दिनों में खासतौर से कोरोना वायरस फैलने और लॉकडाउन लगने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के मैसेज लगातार चलाए जा रहे हैं। इनमें कभी सैलरी को लेकर, कभी लोन को लेकर तो कभी बीमारी के फैलने पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में इस तरह का कोई मैसेज आपको आता है तो उसकी सत्यता की ठीक से जांच करने के बाद ही विश्वास करें।












Click it and Unblock the Notifications