Fact Check: हिजाब को लेकर वायरल हो रहा सारा अली खान के नाम से ये ट्वीट, जानिए क्या है इसकी सच्चाई

एक्ट्रेस सारा अली खान के नाम से हिजाब को लेकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। @WhoSaraAli ट्विटर हैंडल से पोस्ट किये गए इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स ने रिट्वीट किया है।

बेंगलुरु, 3 मार्च। कर्नाटक में शुरू हुए हिजाब विवाद से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। कंगान रनौत, शबाना आजमी और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के नाम से हिजाब को लेकर एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। @WhoSaraAli ट्विटर हैंडल से पोस्ट किये गए इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स ने रिट्वीट किया है।

sara ali khan

क्या लिखा है इस ट्वीट में
सारा के नाम से शेयर किए जा रहे इस ट्वीट में लिखा है- "हिंदू बहुल इलाकों में मुस्लिम लड़कियां बुर्का नहीं पहनती हैं क्योंकि उनको पता है कि वहां उनको कोई खतरा नहीं हैं। जबकि, मुस्लिम बहुल क्षेत्र में है 95 प्रतिशत लड़कियां हिजाब पहनती हैं क्योंकि लड़की के चाचा, भाई, मामा, फुफा, जीजा, ताऊ ही उसको हवस का शिकार बना देंगे।"

यह भी पढ़ें: पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच यो यो हनी सिंह ने शेयर किया पहला पोस्ट, किया ये ऐलान

क्या है इस वायरल ट्वीट का सच

इंडिया टुडे के मुताबिक यह स्क्रीनशॉट लोगों को भड़काने और उन्हें गुमराह करने के लिए पोस्ट किया गया है. इस पोस्ट में इस्तेमाल किए गए ट्वीट के स्क्रीनशॉट के साथ छेड़छाड़ की गई है। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि @WhoSaraAli नाम से कोई ट्विटर हैंडल मौजूद ही नहीं है। इसके बाद सारा अली खान का आधिकारिक ट्विटर हैंडल चैक किया गया जिसमें पता चला कि उन्होंने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया है। इसके अलावा गूगल सर्च कर हिजाब को लेकर सारा अली खान के कमेंट्स खंगालने की कोशिश की गई, लेकिन वहां भी ऐसा कुछ नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट फर्जी है और सारा अली खान का इस पोस्ट से कोई संबंध नहीं है।

Fact Check

दावा

सारा ने ट्वीट किया कि हिंदू बहुल इलाकों में मुस्लिम लड़कियां बुरका नहीं पहनती क्योंकि उन्हें वहां डर नहीं लगता जबकि मुस्लिम इलाकोंं में उन्हें डर रहता है कि उनके चाचा-ताऊ ही उन्हें शिकार बना लेंगे।

नतीजा

सारा अली खान के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ट्वीट फर्जी है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+