पत्नी के घरेलू हिंसा के आरोपों के बीच यो यो हनी सिंह ने शेयर किया पहला पोस्ट, किया ये ऐलान

नई दिल्‍ली, 26 अगस्‍त। बॉलीवुड के मशहूर रैपर और स‍िंगर 'यो यो हनी स‍िंह' के खिलाफ उनकी पत्‍नी शालिनी तलवार ने हाल ही में घरेलू हिंसा का गंभीर आरोप लगाया था। अपनी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा उनके खिलाफ घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद हनी सिंह ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है।

हनी सिंह ने किया ये ऐलान

हनी सिंह ने किया ये ऐलान

नई दिल्‍ली, 26 अगस्‍त। बॉलीवुड के मशहूर रैपर और स‍िंगर 'यो यो हनी स‍िंह' के खिलाफ उनकी पत्‍नी शालिनी तलवार ने हाल ही में घरेलू हिंसा का गंभीर आरोप लगाया था। अपनी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा उनके खिलाफ घरेलू दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद हनी सिंह ने अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है।

रैपर हनी सिंह ने बताया कौन होगा गाने में साथ

रैपर हनी सिंह ने बताया कौन होगा गाने में साथ

रैपर ने बुधवार रात साझा किए गए एक पोस्ट में खुलासा किया कि वह कांता लगा नामक एक नया गीत जारी कर रहा है। रैपर ने इस पोस्‍ट के जरिए ऐलान किया कि वह इस गाने पर कक्कड़ भाई-बहनों, टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ के साथ सहयोग कर रहे हैं। पोस्ट से यह भी पता चला कि गाने को टोनी ने लिखा और कंपोज किया है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन के साथ साझा किया, "साल के सबसे बड़े कोलाब के लिए तैयार हो जाओ! जल्द ही आ रहा है।"

हनी सिंह ने लिखी ये पोस्‍ट

हनी सिंह ने लिखी ये पोस्‍ट

हनी सिंह ने लिखा देशी म्‍युजिक फैक्‍ट्री ने मुझे नेहा कक्‍कड़ टोनी कक्‍कड़ के , एक परम पार्टी सॉग- 'कांटा लगा' के लिए एक साथ मिलता है।" पोस्ट को टोनी सहित कई लोगों की टिप्पणियां मिलीं, जिन्होंने लिखा, "बहुत प्यार और सम्मान पाहजी।" उनके प्रशंसकों ने यह भी कहा कि वे नए ट्रैक को लेकर उत्साहित हैं।

हनी सिंह पर उनकी पत्‍नी ने लगाए हैं ये गंभीर आरोप

हनी सिंह पर उनकी पत्‍नी ने लगाए हैं ये गंभीर आरोप

बता दें रैपर हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्‍नी शाल‍िनी तलवार ने घरेलू ह‍िंसा का मामला दर्ज कराया है। शाल‍िनी तलवार ने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत तीज हजारी कोर्ट में याचिका दर्ज करवाई है। शालिनी द्वारा दर्ज कराए मामले में कहा गया है कि उन्‍हें मारा-पीटा जा रहा है साथ ही उन्‍हें मानसिक तौर पर भी शोषित क‍िया गया है। उन्होंने अपने पति के अलावा उनके ससुर पर कई गंदे आरोप लगाए हैं। हनी सिंह की मां और बहन पर भी आरोप लगाया है। वहीं इस अपील पर सुनवाई करते हुए तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया था। जिसमे उन्हें 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। 28 तारीख के आने पहले ही हनी सिंह ने अपने अगले एलबम को लेकर ऐलान कर दिया है।

हनी सिंह ने शेयर की ये पोस्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+