Fact Check: 'सानिया के पाकिस्तानी बच्चे को नहीं करेंगे स्वीकार', क्या सच में सीएम बिस्वा ने किया ये Tweet?

Assam CM Himanta Biswa Tweeted on Sania Mirza: इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की शादी टूटने से जहां फैंस बहुत ज्यादा दुखी हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो को सानिया मिर्जा पर तंज कस रहे हैं कि उन्हें एक पाकिस्तानी से शादी करने की सजा मिल गई है।

Sania Mirza

हालांकि जो लोग सानिया को ये कह रहे हैं वो ही लोग क्रिकेटर शोएब मलिक के खिलाफ भी जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। तो वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर एक Tweet ने बवाल मचा दिया है।

जिसमें कहा जा रहा है कि असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने Tweet करके कहा है कि 'सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्तानी बच्चे को किसी भी कीमत पर हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं मिलेगी।' जिसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर आग लग गई और लोग सवाल करने लगे कि 'आखिर अब सानिया के बेटे का क्या होगा?'

ये दावा बिल्कुल फर्जी निकला

लेकिन इस वायरल Tweet की जब पड़ताल की गई तो ये दावा बिल्कुल फर्जी निकला। 'आज तक' चैनल ने इसकी फैक्ट चेक के तहत तफ्तीश की और उसके बाद पता चला कि 'ये Tweet सीएम हिमंता बिस्वा के Twitter अकाउंट से नहीं किया गया है। बल्कि ये एक फेक अकाउंट है, जिसका पूरा नाम @HimantaBishwaa "Satire" है।'

20 जनवरी 2024 को किया गया था Fake Tweet

जिससे Tweet किया गया था कि 'सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्तानी बच्चे को किसी कीमत पर हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं मिलेगी, किसी की बेवकूफियों के नतीजे हिंदुस्तान नहीं झेलेगा।' ये Tweet 20 जनवरी 2024 को किया गया था और वायरल होने के कुछ वक्त बाद ही डिलीट भी हो गया, हालांकि तब तक इसने सोशल मीडिया पर सनसनी जरूर पैदा कर दी थी।

शोएब मलिक ने सना जावेद से की तीसरी शादी

आपको बता दें कि शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से रिश्ता तोड़कर पाक अभिनेत्री सना जावेद से शादी कर ली है। सना उनकी तीसरी पत्नी हैं और सना की भी शोएब मलिक संग दूसरी शादी है। सानिया मिर्जा से पहले शोएब मलिक ने आयशा नाम की महिला से शादी की थी लेकिन सानिया से निकाह करने से पहले उन्होंने उसे तलाक दे दिया था।

Sania Mirza

सानिया और शोएब मलिक को शादी से एक बेटा इजान है

सानिया और शोएब मलिक की शादी साल 2010 में हैदराबाद में हुई थी। इस शादी के आठ साल बाद सानिया-शोएब के घर बेटे इजान का जन्म हुआ था। जो कि इस वक्त सानिया के ही साथ है।

सानिया-शोएब की शादी से खुश नहीं थे कुछ भारतीय

जिस वक्त सानिया मिर्जा ने शादी का ऐलान किया था उस वक्त भारत में कई लोगों ने सानिया की इस शादी का विरोध किया था और उन्हें एक पाकिस्तानी से शादी ना करने की सलाह दी थी और ये भी कहा था कि 'इस शादी की उम्र लंबी नहीं है और आज उनकी बात सही साबित हो गई।'

Fact Check

दावा

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्तानी बच्चे को किसी भी कीमत पर हिंदुस्तान की नागरिकता नहीं मिलेगी।

नतीजा

ये दावा पूरी तरह से गलत और झूठा है

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+