Fact check: क्या लखनऊ में पत्नी के साथ बिना काफिले खरीदारी करने पहुंच गए राष्ट्रपति कोविंद

नई दिल्ली, 29 जून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बीते शुक्रवार को कानपुर पहुंचे थे। राष्ट्रपति यहां अपने पैतृत गांव गए को कुछ परिचितों से मुलाकात भी की। राष्ट्रपति का कानपुर का ये दौरा कई वजहों से चर्चा में हैं। कानपुर से वो पहले लखनऊ और फिर दिल्ली लौटे हैं। इस बीच एक खबर ये सामने आई है कि राष्ट्रपति पत्नी सविता के कहने पर बिना काफिले के वो लखनऊ में एक शोरूम में चले गए और खरीदारी की। एक अखबार की कटिंग इस संबंध में वायरल हो रही है। इसके वायरल होने के बाद पीआईबी ने साफ किया है कि राष्ट्रपति ऐसे किसी शोरूम में नहीं गए थे।

रामनाथ कोविंद

क्या किया गया है मैसज में दावा

सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है कि पत्नी सविता कोविंद और बेटी स्वाती के साथ राष्ट्रपति लखनऊ के हजरतगंज में एक शोरूम में बिना किसी तामझाम से पहुंचे और यहां चिकन के कुर्ते और कई दूसरे सामान लिए। इस कटिंग के वायरल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चैक की ओर से कहा गया है कि एक ख़बर में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी सविता कोविंद के बुलावे पर बिना किसी बड़े काफिले के अचानक एक शोरूम में पहुंचे। यह दावा फर्जी है। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद ऐसी किसी जगह नहीं गए थे।

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार गए अपने गांव

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार वो अपने पैतृक गांव परौंख के लिए ट्रेन से पहुंचे। ट्रेन से शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति कानपुर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। कानपुर जाने के बाद राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, मैं कहीं भी रहूं, मेरे गांव की मिट्टी की खुशबू और मेरे गांव के निवासियों की यादें सदैव मेरे हृदय में विद्यमान रहती हैं। मेरे लिए परौंख केवल एक गांव नहीं है, ये मेरी मातृभूमि है। मातृभूमि की इसी प्रेरणा ने मुझे हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से राज्यसभा, राज्यसभा से राजभवन और राजभवन से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा दिया। मैंने सपने में भी कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव के मेरे जैसे एक सामान्य बालक को देश के सर्वोच्च पद तक जाने का सौभाग्य मिलेगा।

Fact Check

दावा

पत्नी के साथ बिना काफिले खरीदारी करने पहुंच गए राष्ट्रपति कोविंद

नतीजा

दावे में सच्चाई नहीं, राष्ट्रपति बिना काफिले के किसी शोरूम पर नहीं गए।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+