Fact Check: NSA ने नहीं की कुंभ मेले के लिए उत्तराखंड सरकार की तारीफ, प्रशांत भूषण ने शेयर किया फेक लेटर
नई दिल्ली, 21 अप्रैल: सोशल मीडिया पर एक चिट्ठी वायरल हो रही है। ये चिट्ठी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की बताई गई है, इस चिट्ठी में अजीत डोभाल ने कोरोना महामारी के बीच कुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड की बीजेपी सरकार की तारीफ की है। इस चिट्ठी को ना सिर्फ आम लोगों ने शेयर किया है बल्कि मशहूर वकील प्रशांत भूषण और एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भी शेयर किया है। लेटर के वायरल होने के बाद सरकारी अधिकारियों ने साफ किया है इस तरह की कोई चिट्ठी डोभाल ने नहीं लिखी है। जो चिट्ठी वायरल हो रही है, वो फर्जी है।
Recommended Video

क्या है इस चिट्ठी में
वायरल हो रही चिट्ठी में एनएसए अजीत डोभाल ने हरिद्वार में कुंभ मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए उत्तराखंड सरकार की प्रशंसा की है। शेयर हो रही चिट्ठी उत्तराखंड के मुख्य सचिव को लिखी गई है। इसमें कोरोना के बीच कुंभ मेले के दौरान स्थिति को संभालने के लिए उत्तराखंड सरकार और अफसरों की तारीफ की गई है। पत्र में कहा गया है कि सभी एजेंसियों और सरकारी विभागों के साझा प्रयास से कुंभ मेले का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ, जिसने राज्य में धार्मिक माहौल को बढ़ाया है। मुझे भरोसा है कि आपके प्रयास से धार्मिक मौहाल सुनिश्चित होगा और भविष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा को फैलाने में मदद मिलेगी।
इस लेटर को शेयर करते हुए मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि अजीत डोभाल ना सिर्फ एक सरकार की तारीफ कर रहे हैं बल्कि बेशर्मी की हदें पार करते हुए आरएसएस की विचारधारा को बढ़ाने की भी बात कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने ट्विटर पर अजीत डोभाल की इस चिट्ठी को शेयर करते हुए लिखा- वो ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं। एनएसए अजीत डोभाल ने अशोक स्तम्भ के साथ विचारधारा के लिए अपनी प्रतिबद्धत पर मुहर लगाई है। सरकारी अधिकारियों ने साफ किया है कि ये चिट्ठी फर्जी है। एनएसए ने ऐसी कोई चिट्ठी नहीं लिखी है।

Fact Check
दावा
अजीत डोभाल ने कुंभ मेले के लिए की उत्तराखंड सरकार की प्रशंसा
नतीजा
दावा गलत, अजीत डोभाल ने नहीं लिखी कोई चिट्ठी
Rating
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications