Fact Check: केंद्र के द्वारा नहीं चल रही कोई 'प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना', फर्जी निकला वायरल मैसेज

नई दिल्ली, अगस्त 18। वाट्सएप पर पिछले कई दिनों से एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत युवाओं को 4000 रुपए की आर्थिक मदद मिलने का दावा किया जा रहा है। साथ ही मैसेज के साथ एक लिंक शेयर हो रहा है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इस लिंक पर क्लिक करके आप योजना का लाभ उठा सकते हैं।

currency

ये है वॉट्सएप पर वायरल होने वाला मैसेज

Fake post

PIB की जांच में फर्जी निकला दावा

पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने जब इस दावे की पड़ताल शुरू की तो पता चला कि सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है, जिसमें युवाओं को आर्थिक मदद देने का दावा किया गया हो। पीआईबी ने बताया है कि ये दावा एकदम फर्जी है, केंद्र सरकार के द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। ऐसे फर्जी दावों पर यकीन ना करें और ना ही ऐसी फर्जी वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी को शेयर करें।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पीएमओ द्वारा इस योजना के संचालन के बारे में अफवाह फैलाई गई थी, जिसके बाद सरकार द्वारा स्पष्टीकरण भी दिया गया था कि भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। अतः इस तरह फॉर्म को भरने से पहले लोगों को आगाह रहना चाहिए।

Fact Check

दावा

claimed false

नतीजा

claimed false

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+