Fact Check: पीएम मोदी ने नहीं की I.N.D.I.A. गठबंधन को वोट देने की अपील, वायरल हो रहा पुराना वीडियो

सभी दल लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। हाल ही में मोदी सरकार को शिकस्त देने के लिए विपक्ष दल एक हो गए, साथ ही उन्होंने अपने गठबंधन का नाम 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' (I.N.D.I.A) रखा। इस बीच सोशल मीडिया पर उससे जुड़ा एक अजीब सा दावा किया जा रहा है।

कुछ लोग दावा कर रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद I.N.D.I.A गठबंधन को वोट करने की अपील कर रहे हैं। बहुत से लोगों ने इसे सच मानकर वायरल करना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली।

PM Modi

एक यूजर ने वीडियो ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ये क्या कह रहे हैं? वीडियो में वो इंडिया को वोट देने की बात कहते हैं। इसके बाद इस पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि पीएम मोदी खुद अपने विरोध I.N.D.I.A को वोट देने के लिए क्यों कहेंगे।

हमने जब इसकी जांच की तो ये फर्जी मामला निकला। दरअसल वायरल वीडियो अभी का नहीं बल्कि दिसंबर 2013 का है। उस वक्त I.N.D.I.A गठबंधन का कोई वजूद ही नहीं था। हमने जब जांच आगे बढ़ाई तो पता चला वीडियो मुंबई की एक रैली का था।

PM Modi

लोकसभा चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी बीजेपी के स्टार प्रचारक थे। उन्होंने 22 दिसंबर 2013 को मुंबई में रैली की। उसमें वो इंडिया यानी हमारे देश के लिए लोगों से वोट मांग रहे थे। उसी वीडियो को अब दोबारा से शेयर किया जा रहा, साथ ही फर्जी दावा किया जा रहा कि पीएम मोदी I.N.D.I.A गठबंधन के लिए वोट मांग रहे।

वीडियो पर उनका पद मुख्यमंत्री लिखा
वहीं जब उन्होंने ये भाषण दिया था, तो वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे। ऐसे में वीडियो में नीचे 'नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री, गुजरात' लिखा नजर आ रहा। ऐसे में साफ है कि ये दावा फर्जी है।

Fact Check

दावा

पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन के लिए मांगा वोट।

नतीजा

पीएम मोदी का वीडियो पुराना है। वो इंडिया यानी देश के लिए वोट मांग रहे, ना कि गठबंधन के लिए।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+