Fact Check: RBI का 200 टन सोना सरकार ने विदेश भेजा? जानें वायरल न्यूज का सच

एक न्यूज में दावा किया गया है कि सरकार ने RBI का 200 टन सोना विदेश भेजा और 268 टन गिरवी रखा है।

PIB Fact Check

PIB Fact Check: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को लेकर सोशल मीडिया पर एक न्यूज पेपर की कटिंग सनसनीखेज दावे के साथ वायरल हो रही है, जिसमें दावा करते हुए कहा गया है कि सरकार ने आरबीआई का 200 टन सोना विदेश भेजा हैं और 268 टन गिरवी रखा है। ऐसे में क्या है इस वायरल अखबार की कटिंग का सच, जानिए....

चोरी-छिपे विदेश भेजा 200 टन सोना!

सोशल मीडिया के दौर मौजूदा वक्त में किसी भी खबर या घटना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म है, लेकिन इसका उपयोग भ्रामक खबरों के लिए भी किया जाता है। ऐसी ही एक खबर इन दिनों अखबर की कटिंग के रूप में सोशल मीडिया पर जमकर तैर रही है, जिसमें बताया गया है कि आरबीआई का 200 टन सोना चोरी-छिपे विदेश भेजा गया है। 268 टन सोना गिरवी रखा है। हालांकि यह किस न्यूज पेपर की कटिंग है, इसका पता नहीं लग पाया है।

वायरल न्यूज की हकीकत

ऐसे में इस वायरल खबर की हकीकत पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी जांच-पड़ताल के बाद बताई। पीआईबी फैक्ट चेक ने अखबार की न्यूज पोस्ट करते हुए अपने ट्वीट में लिखा-RBI का 200 टन सोना विदेश भेजा गया। 268 टन सोना गिरवी रखा। यह दावा फर्जी है। RBIने इन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

पीआईबी ने इसी के साथ एक लिंक भी साझा किया है, जो 3 मई 2019 में रिजर्व बैंक ने जारी किया था, इस प्रेस रिलीज में बताया गया कि विश्व भर के केंद्रीय बैंक अपनी गोल्ड रिजर्व के सुरक्षित कस्टडी के लिए उन्हें विदेशों में रखते हैं। साल 2014 में या उसके बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारत से किसी अन्य देश में सोना स्थानांतरित नहीं किया गया। इस प्रकार ऊपर उल्लिखित मीडिया रिपोर्ट तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

Fact Check

दावा

दावा किया है कि RBI का 200 टन सोना विदेश भेजा गया है। 268 टन सोना गिरवी रखा।

नतीजा

RBI ने इन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+