Fact Check: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में से बनेगा नया राज्य, जानें सच्चाई
नई दिल्ली, जून 13: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज है। वहीं बीजेपी और संघ नेताओं की आए दिन होने वाली बैठक से चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश राज्य को दो या तीन भाग यानी हिस्से करके बांट दिया जाएगा। इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार मंथन करने में जुटी हुई हैं। साथ ही वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इसको उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले विभाजन करने पर मंथन किया जा रहा है। ऐसे में यूपी के विभाजन कर नए राज्य को बनाने की इस वायरल खबर के दावे में हकीकत क्या है, जानिए।

वायरल हुआ पोस्ट एक न्यूज चैनल का है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्वांचल को अलग राज्य बनाया जा सकता है। इसके साथ ही वायरल पोस्ट में भी यह भी दावा किया गया है कि सीएम योगी की पीएम मोदी के बीच हुई मीटिंग के दौरान इस मुद्दे पर सहमति भी बनने वाली है। इसके साथ ही यह भी वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा कि यूपी विधानसभा में योगी के पास पूर्ण बहुमत है। साथ लोकसभा और राज्यसभा में भी इस प्रस्ताव को पास कराने में किसी तरह की अड़चन भी नहीं आएगी।
ऐसे में इस वायरल मैसेज को पीआईबी फैक्ट चेक ने पूरी तरह से इसे झूठा ठहराया है। अपने ट्वीट पर इस खबर का पोस्ट शेयर करते हुए पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि एक खबर में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश को 2-3 हिस्सों में विभाजित करने और पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने पर विचार कर रही है। यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश के अलग हिस्से करने से संबंधित कोई विचार नहीं कर रही है।

Fact Check
दावा
यूपी का बंटवारा कर नया राज्य बनाने का दावा
नतीजा
वायरल पोस्ट पूरी तरह से फेक












Click it and Unblock the Notifications