Fact check: RBI ने बैंक पासबुक पर गीता सार छापने के दिए आदेश, जानें सच

नई दिल्ली। PIB Fact check: सोशल मीडिया (Social media) पर एक खबर तेजी से वायरल(viral news) हो रही है जिसमें दावा गया है कि आरबीआई(RBI) ने सभी बैंकों को पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता का सार प्रिंट करवाने का निर्देश दिया है। इस दावे के साथ एक अखबार की कटिंग भी शेयर की जा रही है। बैंक की दशा को लेकर सोशल मीडिया पर एक कविता वायरल हो रही है। अब पीआईबी (PIB Fact Check) की फैक्ट चेक (Fact check) विंग ने इस वायरल खबर पर ट्वीट कर दावे का खंडन किया है।

Recommended Video

    Fact Check: RBI ने बैंक Passbook पर Gita Saar Print करवाने का दिया आदेश, जानें सच | वनइंडिया हिंदी
    PIB Fact check has RBI Directed Banks to Print ‘Gita Saar on Last Page of Passbook fake news

    सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि आर.बी.आई ने सभी बैंकों को पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता का सार प्रिंट कराने का निर्देश दिया है। खबर में बताया गया है कि पासबुक पर गीता सार में "तुम क्या ले के आये थे, क्या ले के जाओगे" "क्यों रोते हो, तुम्हारा क्या था जो खो गया" "जो लिया यहीं से लिया, जो दिया यहीं दिया" "जो आज तुम्हारा है, कल किसी और का था। परसों किसी और का हो जाएगा" प्रिंट करवाने का निर्देश है।

    सरकार की संचार प्रसार एजेंसी पीआईबी की फैक्ट चेक बिंग ने इस दावे को फर्जी बताया है। पीआईबी ने ट्वीट कर कहा, "दावा : एक खबर में दावा किया जा रहा है कि आर.बी.आई ने सभी बैंकों को पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता का सार प्रिंट कराने का निर्देश दिया है। # PIBFactCheck : यह दावा फर्ज़ी है। आरबीआई ने बैंकों के लिए यह निर्देश जारी नहीं किया है।

    केंद्र ने पीआईबी के माध्यम से कहा, आरबीआई ने बैंकों के लिए यह निर्देश जारी नहीं किया है। अगर आपको भी कोई ऐसा मैसेज मिलता है तो फिर उसको पीआईबी के पास फैक्ट चेक के लिए https://factcheck.pib.gov.in/ अथवा व्हाट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः [email protected] पर भेज सकते हैं। यह जानकारी पीआईबी की वेबसाइट https://pib.gov.in पर भी उपलब्ध है।

    Fact Check

    दावा

    एक खबर में दावा किया जा रहा है कि आर.बी.आई ने सभी बैंकों को पासबुक के आखिरी पन्ने पर गीता का सार प्रिंट कराने का निर्देश दिया है।

    नतीजा

    यह दावा फर्ज़ी है। RBI ने बैंकों के लिए यह निर्देश जारी नहीं किया है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+