Fact Check: क्या कश्मीर के लोगों को अब तक फ्री में मिल रही थी बिजली?

नई दिल्ली, 27 जून: सोशल मीडिया सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बहुत ही अच्छा जरिया है, लेकिन बहुत से लोग इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। अब फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कश्मीर घाटी में फ्री बिजली की बात कही जा रही। जब हमारी टीम ने इस पोस्ट की जांच की तो हकीकत कुछ और ही निकली।

electric

दरअसल एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि कश्मीर में लोगों को बिजली बिल देना होगा। जी हां कश्मीरियों को आजादी से लेकर आज तक मुफ्त बिजली मिलती थी। इसके बाद बहुत से लोग इसे अच्छा कदम मानकर शेयर करने लगे। साथ ही फ्री बिजली लेने के लिए उन्होंने कश्मीर के लोगों की आलोचना भी की।

हमारी टीम ने जब इस दावे की पड़ताल की तो ये पूरी तरह से गलत निकला। जांच में पता चला कि कश्मीर में पहले से ही लोग बिजली का बिल दे रहे थे। वहां पर बिजली फ्री नहीं थी, ऐसे में ये पोस्ट पूरी तरह से भ्रामक है। हालांकि वहां पर बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर कुछ प्रदर्शन जरूर हुए हैं।

वहीं कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जांच करने पर भी पता चला कि वहां पर लोगों से बिल लिया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा बिजली का ट्रैरिफ प्लान भी जारी किया गया है। पिछले कुछ सालों में बिजली कंपनी को नुकसान हुआ है, जिस वजह से बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर विचार हो रहा। कुछ दिनों पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि जो लोग बिल का भुगतान नहीं करेंगे, उनको बिजली नहीं दी जाएगी। ऐसे में साफ है कि फेसबुक वाला दावा पूरी तरह से गलत है।

Fact Check

दावा

कश्मीर के लोगों को अब तक फ्री में मिल रही थी बिजली

नतीजा

कश्मीर के लोग भी बिजली का बिल भर रहे हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+