Fact Check: सीमा हैदर के पति सचिन मीणा की गोली मारकर हत्या! जानें वायरल वीडियो की हकीकत
Seema Haider Sachin Meena Fake News: पाकिस्तान से भागकर आईं सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के पास सचिन मीणा के साथ घर बसाकर खुश हैं। सीमा और सचिन की आए दिन कोई ना खबर या वीडियो सोशल मीडिया पर दिखती रहती हैं। इस बीच सीमा हैदर के पति सचिन मीणा को लेकर एक न्यूज तेजी से फैल रही है, जिसमें दावा किया गया है कि सचिन की हत्या कर दी गई है। ऐसे में क्या है वायरल न्यूज की सच्चाई जानिए।
सीमा हैदर के पति सचिन की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इसी के साथ दावा किया जा रहा है कि पति की मौत के बाद सीमा हैदर पूरी तरह से टूट चुकी हैं। वहीं इसी के साथ एक पुलिस अधिकारी का बयान भी वायरल हो रहा है।

सचिन मीणा का हुआ मर्डर!
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुर पर एक न्यूज वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि सचिन मीणा की किसी ने हत्या कर दी। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि "सीमा हैदर के पति सचिन का किसी ने कर दिया खून।"
रोती नजर आ रही सीमा
इसी के साथ वीडियो के अंदर सीमा हैदर के रोने की तस्वीरें भी हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह घटना स्थल का वीडियो है। इसी के साथ एक पुलिस अधिकारी घटना के बारे में बता रहा है। हालांकि इसे लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है।
जानिए वायरल वीडियो का सच
20 घंटे पहले शेयर किए गए वीडियो पर अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके है। वहीं यूजर भी इसे जबरदस्त तरीके से शेयर रहे हैं। ऐसे में जब इस वीडियो की पड़ताल की तो यह वीडियो पूरी तरह से फेक साबित हुई। हमारी पड़ताल में सचिन मीणा के साथ किसी भी अनहोनी की खबर नहीं है। किसी भी न्यूज चैनल या मीडिया आउटलेट ने इस खबर को नहीं चलाया है। ऐसे में यह वीडियो पूरी तरह से भ्रामक हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में कई टीवी न्यूज चैनल ने करवा चौथ पर सीमा हैदर का इंटरव्यू किया था। इसी के साथ सीमा ने खुद बताया कि उनका परिवार बहुत अच्छे से चल रहा है। सीमा और सचिन खुशी-खुशी जिंदगी बीता रहे हैं। ऐसे में इस तरह से भ्रामक वीडियो लोगों को गुमराह करने के लिए बनाए गए हैं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि सचिन मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी है।
नतीजा
वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक हैं।












Click it and Unblock the Notifications