Fact Check: जेल में स्ट्रेसफुल इमरान खान की तीसरी रात! जानें वायरल वीडियो का सच

Pakistan Imran Khan: इमरान खान का जेल में व्यथित होकर आंखें बंद करके बैठे हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इमरान की जेल में तीसरी रात का है।

Pakistan Imran Khan: तोशाखाना मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष व पाक के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दोषी ठहराए जाने के बाद अटक जेल में हैं। 5 अगस्त को इमरान खान को तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई। इस बीच इमरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

दावा किया जा रहा है कि वीडियो में इमरान काफी व्यथित नजर आ रहे हैं। वीडियो में खान को आंखें बंद करके बैठे देखा जा सकता है। कथित तौर पर, वीडियो में खान की जेल में तीसरी रात दिखाई गई। वहीं, क्लिप को ट्विटर पर साझा करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा कि जेल में तीसरी रात, सब इसलिए क्योंकि उसने सपने देखने की हिम्मत की। उन्होंने उस माफिया के खिलाफ खड़े होने का साहस किया, जो इस देश की बर्बादी का मूल कारण है। जानिए क्या है इस वीडियो का सच?

Pakistan Imran Khan

पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो 1 अगस्त को इस्लामाबाद सत्र न्यायालय के परिसर के अंदर "वी न्यूज़" नाम के पाकिस्तान स्थित मीडिया द्वारा शूट किया गया था। खान की गिरफ्तारी के बाद किसी भी पत्रकार ने उनसे बात नहीं की। यह वीडियो खान की गिरफ्तारी से पहले का है। इसके अलावा, इस वीडियो में खान की आंखें बंद नहीं थीं, जिससे पता चलता है कि वायरल क्लिप संपादित किया गया था।

कैसे एडिट किया गया वीडियो?
वीडियो को एडिट करने के लिए टिक टॉक के एक नए फिल्टर "बंद आंखें" का उपयोग किया जा सकता है। जब इसे लगाया जाता है, तो ऐसा लगता है, जैसे किसी व्यक्ति की आंखें बंद हैं, भले ही वे बंद न हों। संभव है कि यह फिल्टर खान के वीडियो पर अप्लाई किया गया हो।

Fact Check

दावा

वायरल दावा गलत है।

नतीजा

इमरान खान के वीडियो को एडिट करके गलत तरीके से दिखाया गया।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+