Fact Check: सीरिया के वीडियो को अफगानिस्तान का बता सोशल मीडिया पर किया जा रहा वायरल

नई दिल्ली, 21 अगस्त: अफगानिस्तान में बीते दो हफ्ते से भारी काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है। अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों के लौटने के बाद तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया है। सोशल मीडिया पर लगातार अफगानिस्तान को लेकर कई तरह की दावे और खबरें शेयर की जा रही हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग फायरिंग करते दिख रहे हैं।

 अफगानिस्तान

सोशल मीडिया पर वायरल 17 मिनट का ये वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि ये अफगानिस्तान की सेना और तालिबान लड़ाकों के बीच संघर्ष का है। इस वीडियो में सड़कों पर लड़ाके गोलियां चलाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो को लेकर फैक्ट चैक करने वाली साइटों ने पाया है कि ये सीरिया का 2014 का वीडियो है ना कि अफगानिस्तान का। ऐसे में इस वीडियो को अफगानिस्तान का कहे जाने का दावा गलत है।

काबुल को लेकर भी एक गलत वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक और वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग हवा में बंदूक चलाते और सड़कों पर 'अल्लाहु अकबर' के नारे लगाते दिख रहे हैं। वीडियो को काबुल में राष्ट्रपति भवन पर तालिबान के कब्जा करने के दौरान का बताया गया है। ये वीडियो भी छह साल पुराना है और सीरिया के इदलिब का है।

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: Sanjay Raut का बयान, कहा- Taliban को Pak-China का समर्थन | वनइंडिया हिंदी

    महिलाओं को लेकर भी भ्रामक वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर अफगान महिलाओं को लेकर भी कुछ भ्रामक वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में एक मुस्लिम महिला को हथियारबंद लोग सिर में गोली मारते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो अफगानिस्तान का है। जहां तालिबानियों ने एक महिला को सरेआम गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। ये वीडियो भी सीरिया का पाया गया है और पुराना है। सीरिया में आतंकियों ने एक महिला को सार्वजनिक रूप से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। ये छह साल पहले का मामला है।

    Fact Check

    दावा

    अफगान फौजों और तालिबान के बीच संघर्ष का दावा

    नतीजा

    दावा गलत, वीडियो छह साल पुराना

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+