क्या लॉकडाउन में सख्ती के लिए मुंबई में बुलाई जा रही सेना? जानिए वायरल मैसेज का सच

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया गया है कि मुंबई में कोरोना के लगातार बढ़ते केसों की वजह से वहं सेना बुलाई जा रही है। मैसेज में मुंबई और पुणे में दस दिन के लिए सेना तैनात करने की बात कही गई है ताकि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा सके। महाराष्ट्र सरकार और पीआईबी ने साफ किया है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। दोनों शहरों में सेना भेजने जैसी कोई योजना नहीं है।

No military lockdown of Mumbai Pune announced fake message circulate

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे मैसेज में ना सिर्फ 10 दिन के लिए मुंबई और पुणे में सेना को तैनाती किए जाने की बात कही गई है। ये भी दावा किया जा रहा है कि 10 दिनों तक के लिए इंटरनेट और फोन की सुविधाओं को भी बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान दूध और दवाइयों के अलावा कुछ नहीं मिलेगा। मैसेज में कहा गया है कि ये 10 दिन बहुत ज्यादा सख्त कर्फ्यू रहेगा, कोई घर के बाहर नहीं निकल सकेगा।

इस मैसेज को खुद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गलत कहा है। ट्वीट कर देशमुख ने कहा कि ये सब अफवाह हैं और जानबूझकर व्हाट्सऐप और फेसबुक पर इस तरह के संदेशों को फैलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस तरह के संदेशों को शेयर ना करने को कहा है साथ ही ये भी कहा कि महाराष्ट्र साइबर क्राइम विभाग इस मामले में जांच कर रहा है और ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई पुलिस ने भी इस वायरल मैसेज को गलत बताते हुए लोगों से इस तरह की अफवाह से बचने को कहा है। मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर लिखा है, ये मैसज फेक है, जिसे बड़े पैमाने पर वायरल किया जा रहा है। अगर आपके ये मैसेज आता है तो आगे फॉरवर्ड न करें। ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+