क्या नेहा कक्कड़ अपने पंजाबी सिंगर फ्रेंड से इस महीने के आखिर में करने वाली हैं शादी, जानिए सच

क्या सच में नेहा कक्कड़ अपने पंजाबी सिंगर फ्रेंड से इस महीने की आखिरी में करने वाली हैं शादी

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और इंडियन आइडल (Indian Idol) की जज नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की शादी की अफवाह सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि इसी महीने के अंत में नेहा कक्कड़ अपने लॉन्ग टाइम फ्रेंड और पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से शादी करने वाली हैं। इससे पहले नेहा की शादी की अफवाह उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के साथ उड़ चुकी है। नेहा कक्कड़ अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली (Himansh Kohli) को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। रोहनप्रीत को बिगबॉस फेम शहनाज गिल के शो 'मुझसे शादी करोगे' में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था।

क्या नेहा कक्कड़ सच में अक्टूबर के आखिर में शादी करने वाली हैं?

क्या नेहा कक्कड़ सच में अक्टूबर के आखिर में शादी करने वाली हैं?

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी की खबरें फेक है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक नेहा कक्कड़ की एक दोस्त ने शादी की इस रिपोर्ट को अफवाह बताया है। नेहा की दोस्त ने कहा है, ''नहीं नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी नहीं कर रहे हैं। रोहनप्रीत से शादी की अफवाह भी ठीक वैसे ही जैसे आदित्य नारायण के साथ शादी वाली खबर फेक थी। मुझे नहीं पता कि नेहा खुद को इतने सस्ते प्रचार की नौटंकी का हिस्सा क्यों बनने देती हैं और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि मीडिया बार-बार इसके लिए कैसे और क्यों गिरेगा।''

कैसे उड़ी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की अफवाह

कैसे उड़ी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की अफवाह

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सबसे पहले सूत्रों के हवाले से लिखा कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत इसी महीने के अंत में शादी करेंगे। टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में ये भी लिखा कि दोनों की शादी दिल्ली में होगी।

हालांकि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत दोनों में से किसी ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। रोहनप्रीत के मैनेजर ने नेहा से शादी की लिंक पर कहा है कि हमने भी मीडिया में ये रिपोर्ट देखी है। लेकिन ऐसा कुछ है नही। दोनों ने साथ में अभी एक गाना गाया है इसलिए हो सकता है...इस तरह की खबरें आई हों।

नेहा और रोहनप्रीत ने गाया साथ में एक गाना

नेहा और रोहनप्रीत ने गाया साथ में एक गाना

इंडियाज राइजिंग स्टार' के फर्स्ट रनरअप रोहनप्रीत और नेहा कक्कड़ ने हाल ही में एक साथ ''डायमंड दा छल्ला'' गाना गाया है। नेहा ने जिस से संबंधित वीडियो पिछले महीने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो को शेयर कर नेहा ने लिखा था, DiamondDaChalla with Cutest Boy Ever! इस वीडियो को हनप्रीत ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था।

Fact Check

दावा

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह इस महीने के अंत में शादी करने वाले हैं।

नतीजा

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी नहीं करने वाले हैं।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+