Fact ChecK: क्या नासा के सैटेलाइट ने कैप्चर की चंद्रयान-3 की लैंडिंग?
Chandrayaan-3 News: भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है। जिसके लिए उसको दुनियाभर से बधाई मिल रही। सोशल मीडिया पर भी चंद्रयान-3 के वीडियो-फोटो छाए हुए हैं। इस बीच कुछ लोग गलत जानकारियां भी वायरल कर दे रहे।
सोशल मीडिया पर 11 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें चांद की सतह और वहां से नीले रंग की पृथ्वी साफ नजर आ रही। लोग दावा कर रहे कि चंद्रयान-3 के रोवर ने इस वीडियो को कैप्चर किया है।

इसके अलावा कई और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रहीं, जिसमें दावा किया गया कि नासा के सैटेलाइट ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को कैप्चर किया। लोग इसको भी सच मान रहे।
भारत में कुछ यूजर एक फोटो को शेयर कर रहे। बताया जा रहा कि जब रोवर चल रहा, तो उसके पहिए से राष्ट्रीय चिन्ह और इसरो का लोगो चांद की सतह पर छप रहा।
हमारी टीम ने जब इसकी पड़ताल की तो ये सब फर्जी निकलीं। नासा ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को नहीं कैप्चर किया। वहीं जिस वीडियो को रोवर का बता कर वायरल किया जा रहा, वो भी फर्जी है।
सतह पर इसरो का लोगो?
चंद्रयान-3 का रोवर चांद की सतह पर राष्ट्रीय चिन्ह और इसरो का लोगो छोड़ेगा, लेकिन जो तस्वीर वायरल हो रही, वो फर्जी है। उसको ग्राफिक्स के जरिए बनाया गया है। रोवर लोगो और चिन्ह की छाप तो छोड़ रहा, लेकिन उसकी इतनी क्लियर फोटो नहीं है।
इसरो के ऑफिशियल अकाउंट को करें फॉलो
सोशल मीडिया पर इन दिनों चंद्रयान-3 की फर्जी तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। ऐसे में किसी भी पोस्ट, फोटो, वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी जांच करें। इसरो भी लगातार चंद्रयान-3 से जुड़े अपडेट्स को साझा कर रहा, ऐसे में आप उसके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करें।

Fact Check
दावा
नासा के सैटेलाइट ने कैप्चर की चंद्रयान-3 की लैंडिंग
नतीजा
नासा ने नहीं कैप्चर की चंद्रयान की लैंडिंग












Click it and Unblock the Notifications