Fact Check: क्या रांची में मुस्लिमों की भीड़ ने तोड़ा शिवलिंग, जानिए वायरल मैसेज और तस्वीरों की सच्चाई
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही हैं, इसमें कहा जा रहा है कि एक तस्वीर झारखंड की राजधानी रांची के एक मंदिर की और दूसरी मुस्लिम युवकों की भीड़ की है। इन तस्वीरों को लेकर दावा किया गया है कि मुस्लिम युवकों ने रांची के मंदिर में जाकर शिवलिंग को तोड़ा है। इन तस्वीरों में मुसलमानों के लिए आपत्तिजनक बातें तो हिन्दुओं को उकसाने वाली बात कही गई हैं। इन तस्वीरों और इससे जुड़े दावों की पड़ताल में पाया गया है कि जो बातें कही गई हैं, उनमें सच्चाई नहीं है। रांची में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है, जहां भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ की हो, ये तस्वीरें गलत दावों के साथ पेश की गई हैं।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पोस्ट को शेयर किया है। इसमें लिखा है- झारखंड की राजधानी रांची के अपर बाजार की रंगरेज गली में स्थित मंदिर में अराजक तत्वों ने शिवलिंग को उखाड़ दिया। मुस्लिम लोग ऐसी घटिया हरकतों से क्या साबित करना चाहते हैं। हिन्दुओं को अब तो जाग जाना चाहिए, अगर हिन्दू अब भी नहीं जागे तो जंदगी भर गुलाम ही बने रहेंगे।
इस तस्वीर और दावे को लेकर जब जानकार जुटाई गई तो सामने आया कि इस पोस्ट की बातें सच नहीं हैं। इस मंदिर में शिवलिंग को उखाड़ा जरूर गया लेकिन ये एक मानसिक तौर पर बीमार आदमी ने किया। पुलिस ने भी मंदिर की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया था कि एक अर्द्धविक्षिप्त व्यक्ति ने किया। वहीं जो भीड़ फोटो में दिखाई गई है वो कहीं और की है और फोट को एडिट किया गया है। ऐसे में ये दावा कि यहां कोई भीड़ जुटी या कोई तनाव हुआ, एकदम गलत है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर लगातार कई तरह की पोस्ट शेयर होती रहती हैं, जिसमें अलग-अलग दावे किए जाते हैं और इनमे कई बात एकदम झूठी होती हैं। ऐसे में इन पर यकीन करने या कोई प्रतिक्रिया देने से पहले इनकी सच्चाई जान लेना जरूरी है।

Fact Check
दावा
मंदिर में तोड़फोड़ का किया जा रहा दावा
नतीजा
शेयर की जा रही तस्वीरें फेक दावा गलत












Click it and Unblock the Notifications