MSME मंत्रालय क्या सच में 24, 000 के भुगतान पर दे रहा 8 लाख का लोन? जानिए वायरल पोस्ट की हकीकत
केंद्र सरकार की एक रोजगार योजना के तहत भुगतान के बदले लोन देने का दावा किया जा रहा है। लेकिन वायरल पोस्ट के पड़ताल में जो सच सामने आया वो दावे से अलग है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 8 लाख रुपए का लोन दिया जा रहा है। पोस्ट में इस लोन की प्रक्रिया के लिए 24000 रुपए भुगतान की बात कही गई है। आइए जानते हैं कि क्या सच में एमएसएमई मंत्रालय की ओर से क्या सच में ये योजना लागू की गई है या फिर वायरल पोस्ट का दावा गलत है...
माइक्रो, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) की ओर कथित रूप से ये दावा किया जा रहा है कि पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ₹24,000 के भुगतान पर ₹8 लाख का ऋण दिया जाएगा।
दावा फर्जी
केंद्र सरकार की फैक्ट-चेकिंग यूनिट 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने इस दावे को फर्जी बताया है। पीआईबी ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय की ओर इस तरह की योजना को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। अपने ट्वीट में पीआईबी ने लिखा इस दावे को पूरी तरह फर्ची बताया है।
क्या है पीएम रोजगार सृजन योजना?
दरअसल, प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना इसी साल शुरू की गई है। जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को 10 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जाएगा। ये योजना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान के उद्देश्य से लागू की गई है। रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना को बेहद अहम माना जा रहा है।
Recommended Video


Fact Check
दावा
सोशल मीडिया पर एक एक पोस्ट में एमएसएमई मंत्रालय की योजना तहत के 24 हजार के भुगतान पर 8 लाख को लोन मिलने का दावा किया जा रहा है।
नतीजा
ये दावा गलत है। केंद्र सरकार की फैक्ट-चेकिंग यूनिट 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने इसे फर्जी बताया और कहा कि मंत्रलाय ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications